Team India के सुपरस्टार Virat Kohli ने एक्ट्रेस Avneet Kaur की Instagram फोटो को लाइक कर दिया। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। किसी ने कहा ये गलती थी, तो किसी ने अफेयर के कयास लगा दिए।
जब बात बहुत बढ़ गई, तो Virat Kohli ने खुद सफाई दी। उन्होंने कहा, “मैं अपनी feed clear कर रहा था। शायद गलती से लाइक हो गया। इसका कोई इरादा नहीं था। बेवजह बातें न बनाएं।”
अब एक्ट्रेस Rakul Preet Singh ने भी इस पूरे मामले पर अपनी राय दी है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा, “बहुत दुख होता है ये देखकर कि लोग ऐसे मामूली चीज़ों में दिलचस्पी लेते हैं। हम सच में बहुत फुर्सत में हैं, जो हमें पता है कि एक लाइक से किसी के 2 million followers बढ़ गए।”
Rakul ने कहा कि इंस्टाग्राम पर गलती से लाइक या अनफॉलो होना आम बात है। “कई बार उंगली से गलती हो जाती है, लेकिन जब कोई सेलिब्रिटी ऐसा करता है तो लोग उसे खबर बना देते हैं। ये बहुत बचकानी सोच है,” उन्होंने जोड़ा।
इस एक ‘like’ ने साबित कर दिया कि सेलेब्रिटी की हर हरकत पर लोगों की नजर होती है। चाहे वो जानबूझकर कुछ करें या गलती से, सोशल मीडिया पर सब कुछ हेडलाइन बन जाता है।
अब सवाल ये है – क्या वाकई हमें इतना वक्त मिल गया है कि हम दूसरों की Instagram activity पर नजर रखें? या फिर ये सिर्फ सेलिब्रिटीज़ को नीचा दिखाने का नया तरीका बन गया है?

