बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोज़र Vishal Dadlani इन दिनों Studio Ghibli Trend से काफी नाराज हैं। जहां कई सेलेब्स अपनी Ghibli-Style तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, वहीं Vishal Dadlani ने इसे ‘AI Theft’ करार दिया है। उन्होंने अपने Instagram स्टोरी पर साफ शब्दों में कहा कि वह इस ट्रेंड का हिस्सा नहीं बनेंगे और न ही अपनी ऐसी कोई फोटो शेयर करेंगे।
Vishal Dadlani ने अपनी Instagram स्टोरी में लिखा, “मुझे माफ करें, लेकिन मैं Studio Ghibli-Style की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं कर सकता। मैं AI द्वारा किसी कलाकार की पूरी जिंदगी की मेहनत को चोरी करते नहीं देख सकता। साथ ही, ये इमेजेस पर्यावरण के लिए भी बेहद खतरनाक हैं। कृपया अब और ऐसी तस्वीरें न बनाएं। धन्यवाद।”
Vishal Dadlani के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग उनकी राय का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि AI Art आज के दौर का नया क्रिएटिव जरिया है। दिलचस्प बात ये है कि Studio Ghibli के को-फाउंडर और Japanese Animator Hayao Miyazaki भी AI Generated Animations के खिलाफ हैं और इसे ‘जीवन का अपमान’ तक कह चुके हैं।

इस ट्रेंड के चलते OpenAI और Gork AI जैसी प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स की संख्या अचानक बढ़ गई, जिससे इसे अब प्रीमियम सर्विस में बदल दिया गया है। यानी अब लोगों को इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए पैसे चुकाने होंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो Vishal Dadlani इन दिनों Shreya Ghoshal और Baadashah के साथ एक म्यूजिक रियलिटी शो में जज की भूमिका निभा रहे हैं। Show की बढ़ती लोकप्रियता के चलते इसका ग्रैंड फिनाले भी आगे बढ़ा दिया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि विशाल की इस नाराजगी का AI आर्ट पर क्या असर पड़ता है।

