सीतामढ़ी के 2 लाख का इनामी बदमाश सरोज राय एनकाउंटर में ढ़ेर!

बिहार के सीतामढ़ी का 2 लाख का इनामी बदमाश सरोज राय का हरियाणा के मानेसर में एनकाउंटर हो गया है। बिहार STF और हरयाणा पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन। दो दर्जन से ज़्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

0
164

बिहार: बिहार STF और हरयाणा पुलिस बीते एक महीने से इस कुख्यात अपराधी की तलाश कर रही थी। पुलिस मुख्यालय की ओर से सरोज राय की जानकारी देने वाले को 2 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गयी थी।

सरोज राय का हरियाणा के मानेसर में एनकाउंटर कर हो गया। बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में सरोज राय मारा गया। इस मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान भी घायल हुआ है। सरोज पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में बिहार के रून्नीसैदपुर से जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी मांगने और पैसा नहीं देने पर विधायक और उनके परिवार की हत्या की धमकी दी थी।

जिसके बाद वो पुलिस की हिट लिस्ट में आ गया था। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सरोज राय की गिरफ्तारी के लिए दो लाख का इनाम रखा था। जिसके बाद से वो अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। बिहार एसटीएफ को उसकी तलाश थी। जिसको आज मानेसर में ढेर कर दिया गया।

कुख्यात सरोज राय महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव का निवासी था। उसके खिलाफ सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे 30 से अधिक संगीन मामले दर्ज है।

जनवरी 2019 में सरोज के गुर्गे के पास से एके-56 जैसे घातक हथियार बरमाद किया गया था। इसी एके-56 से सरोज राय और उसके शार्गिदों को महिन्दवारा थाना क्षेत्र के कुंडल में सड़क निर्माण कर रही कंपनी के मुंशी की गोलियो से भुनकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने एके-56 बरामद किया और सरोज राय को बिहार एसटीएफ की मदद से नागालैंड भागने के दौरान पुर्णिया से गिरफ्तार किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here