Home देश सुर्ख लाल जोड़ा पहन दुल्हन बनीं Aditi Rao Hydari, राजस्थान के किले...

सुर्ख लाल जोड़ा पहन दुल्हन बनीं Aditi Rao Hydari, राजस्थान के किले में दिखाए रानी वाले ठाठ

अदिति राव हैदरी ने दोबारा शादी कर ली है। इस बार वह साउथ इंडियन ब्राइड नहीं, बल्कि लाल लहंगे में नजर आईं। जिसमें हैदराबाद की राजकुमारी का ब्राइडल लुक बेहद खूबसूरत लगा, तो सिद्धार्थ का अंदाज भी दिल जीत गया। जिन्होंने राजस्थान के अलीला किला, बिशनगढ़ में शादी की।

0

Aditi Rao Hydari: सभी के चाहे जाने वाली जोड़ियों में से एक है अदिति और सिद्धार्थ की खूबसूरत जोड़ी । हाल हीं में दोनों ने अपनी डेटिंग के बाद शादी रचाई थी और जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी। अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर रॉयल अंदाज मे पति सिद्धार्थ के साथ फेरे लिए है ।

बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने राजस्थान के बिशनगढ़ के एक किले मे हिंदू रीति रिवाजों के साथ फिर से शादी की है।

कैसा था लूक
बताया जा रहा है कि कपल ने सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई पारंपरिक पोशाक पहनी हुई है । अदिति राव हैदरी ने शानदार लाल रंग का लेहंगा चोली पहना था वहीं सिद्धार्थ ने हल्के बेइज रंग की शेरवानी पहनी थी।


शाही लूक के साथ शाही फोटोशूट
अदिति राव हैदरी लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। माथा पट्टी, नथ और हैवी ज्वेलरी के साथ अदिति ने रॉयल लुक को कंप्लीट किया है। वहीं सिद्धार्थ क्रीम कलर की शेरवानी और मोतियों वाली माला पहने दिख रहे हैं।
खेतों के बीचों-बीच दोनों ने रॉयल ब्राइडल फोटोशूट भी करवाया है। राजस्थान में अदिति-सिद्धार्थ ने जो शादी की, वो तस्वीरें नई हैं या फिर पुरानी, इसकी जानकारी अबतक उनके द्वारा नहीं दी गई है। पर फैन्स दोनों को दोबारा बधाई दे रहे हैं। तस्वीरों में कपल शादी की रस्में निभाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।दोनों ने एक दूसरे को वरमाला भी पहनाई है। इस ड्रीमी वेडिंग ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और उनका ये खूबसूरत रॉयल लूक इंटरनेट पर काफी चर्चा में हैं ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version