Home देश 14 साल के Vaibhav Suryavanshi ने Patna Airport पर PM Modi से...

14 साल के Vaibhav Suryavanshi ने Patna Airport पर PM Modi से लिया आशीर्वाद, IPL में तूफानी शतक से मचाई थी सनसनी

14 साल के Vaibhav Suryavanshi ने Patna Airport पर PM Modi से लिया आशीर्वाद, IPL में तूफानी शतक से मचाई थी सनसनी

0
14 साल के Vaibhav Suryavanshi ने Patna Airport पर PM Modi से लिया आशीर्वाद, IPL में तूफानी शतक से मचाई थी सनसनी

Patna Airport पर शुक्रवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब महज 14 साल की उम्र में IPL में धमाल मचाने वाले Vaibhav Suryavanshi ने Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की। Vaibhav ने PM Modi के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस खास मौके पर उनके माता-पिता भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने भी इस मुलाकात की तस्वीर X (ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा कि देश को Vaibhav के क्रिकेट कौशल पर गर्व है और उन्होंने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Vaibhav Suryavanshi ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया था। उन्होंने 28 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोककर IPL इतिहास में सबसे तेज भारतीय शतक का रिकॉर्ड बना दिया। इस पारी में उन्होंने 101 रन बनाए और पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Vaibhav का IPL डेब्यू 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुआ था, जिसमें उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का मारा और 20 गेंदों में 34 रन बनाए थे। इसके बाद गुजरात के खिलाफ उनका रिकॉर्ड ब्रेकिंग शतक चर्चा में आ गया। उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में फिफ्टी पूरी की, जो सीजन की सबसे तेज हाफ सेंचुरी रही।

Vaibhav ने इस सीजन कुल 7 मैचों में 252 रन बनाए, 206.55 की स्ट्राइक रेट से। उन्होंने 18 चौके और 24 छक्के भी जड़े। उनके प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट प्रेमी और जानकार उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य मान रहे हैं।

IPL 2025 के ऑक्शन में Vaibhav Suryavanshi को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बोली लगी थी, जिसमें RR ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। अब देश को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं और PM से मिला आशीर्वाद उनके हौसले को और बुलंद कर गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version