Home क्राइम 15000 की नौकरी और 26 करोड़ का Income Tax बकाया, Data दुरूपयोग...

15000 की नौकरी और 26 करोड़ का Income Tax बकाया, Data दुरूपयोग का गंभीर मामला आया सामने 

हरदोई के राजेश कुमार को आयकर विभाग ने 26 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा, जिसमें हरियाणा और महाराष्ट्र में उनके नाम पर 2 कंपनियों का जिक्र है,

0
anonymous, collective, secret, hacker, espionage, security, spying on, encryption, internet, insight, observation, privacy policy, spy, password, nsa, data theft, access data, observer, computer, laptop, screen, monitor, mask, hood, hacker, hacker, hacker, hacker, hacker
हरदोई के राजेश कुमार को आयकर विभाग ने 26 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा, जिसमें हरियाणा और महाराष्ट्र में उनके नाम पर 2 कंपनियों का जिक्र है,

 राजेश रहा गये हैरान 

उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में पाली थाना क्षेत्र के अतरजी गांव के निवासी राजेश कुमार को आयकर विभाग ने 26 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है. नोटिस में कहा गया है कि हरियाणा और महाराष्ट्र (पुणे) में उनके नाम पर दो कंपनियां चल रही हैं, जिन पर टैक्स बकाया है. यह सुनकर राजेश कुमार हैरान रह गए.

15 हजार रुपये महीने की तनख्वाह पर काम कर रहे हैं

राजेश कुमार दिल्ली की एक मोबाइल कंपनी में 2022 से 15 हजार रुपये महीने की तनख्वाह पर काम कर रहे हैं. इससे पहले भी वह दो अन्य निजी कंपनियों में नौकरी कर चुके हैं. राजेश ने बताया कि दो अप्रैल को उनके गांव के पते पर आयकर विभाग से एक नोटिस आया, जिसमें 25.97 करोड़ रुपये टैक्स बकाया होने की बात लिखी थी. वह उस समय दिल्ली में थे. परिजनों ने नोटिस गांव के अन्य लोगों को दिखाया और फिर इसका फोटो उन्हें व्हाट्सएप किया.

अधिकारियो से मिले 

अधिकारियों से मिलकर रखी अपनी बात राजेश के अनुसार, यह नोटिस हरदोई इनकम टैक्स कार्यालय से 18 मार्च को जारी किया गया था और 27 मार्च तक जवाब मांगा गया था. नोटिस मिलने के बाद राजेश छह अप्रैल को गांव आए और हरदोई स्थित आयकर विभाग के अधिकारियों से मिलकर अपनी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी कोई कंपनी नहीं खोली और न ही इतने पैसों से कोई लेन-देन किया.

डाटा का दुरूपयोग 

पीड़ित का आरोप है कि उनके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर उनके नाम से फर्जी कंपनियां खोली गई हैं. उन्होंने अधिकारियों से पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. राजेश के मुताबिक, जब वह तीनों कंपनियों में काम कर रहे थे, तब दस्तावेज जमा कराए गए थे, वहीं से उनके डाटा का दुरुपयोग हो सकता है.

जांच में जुटा आयकर विभाग 

पीड़ित को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें इस भारी भरकम टैक्स नोटिस से राहत मिलेगी. राजेश की शादी 2019 में अप्रैल में हुई थी और तीन महीने बाद वह दिल्ली गए थे. उसी समय उन्होंने दिल्ली में कई कंपनियों में इंटरव्यू दिया और दस्तावेज जमा किए. कोविड के दौरान वह घर आए थे और लॉकडाउन के बाद फिर दिल्ली में जाकर तीन अलग-अलग कंपनियों में काम किया. राजेश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर हैं, जिनमें से दो भाई विकलांग हैं. उनके पिता के नाम पर 3 बीघा सरकारी पट्टा है और एक पुश्तैनी जमीन है. बड़ा भाई पाली में एक दुकान पर नौकरी करता है, दूसरा भाई उपदेश विकलांग है, तीसरा राजेश और चौथा भाई रावेश बिजली के करंट से विकलांग हो गया था

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version