34.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

18 महीने का बच्चा बना करोड़पति! Narayana Murthy के नाती ने शेयरों से कमाए ₹6.5 करोड़

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Infosys के सह-संस्थापक Narayana Murthy के 18 महीने के नाती Ekagrah Rohan Murty ने सिर्फ अपने शेयरों से ₹6.5 करोड़ की कमाई की है। सुनकर यकीन नहीं होता, लेकिन ये सच्चाई है। इतना ही नहीं, जब वह सिर्फ 4 महीने के थे, तब Narayana Murthy ने उन्हें ₹240 करोड़ के Infosys शेयर गिफ्ट किए थे। इस गिफ्ट से उन्हें कंपनी में 0.04% की हिस्सेदारी मिल गई थी।

Infosya ने हाल ही में ₹43 प्रति शेयर का dividend घोषित किया है, जिससे कुल ₹2,330 करोड़ का लाभ शेयरधारकों को मिला। और इसी का फायदा Ekagrah जैसे नन्हे निवेशकों को भी मिला, जो अब करोड़ों के मालिक बन चुके हैं।

इस डिविडेंड बंटवारे में सबसे ज्यादा कमाई Sudha Gopalakrishnan को हुई, जिन्हें 9.5 करोड़ शेयरों से ₹410 करोड़ मिले। कंपनी के Chairman Nandan Nilekani को ₹175 करोड़, Narayana Murthy को ₹65 करोड़, और Chris Gopalakrishnan को ₹137 करोड़ मिले।

Narayana Murthy के बेटे Rohan Murthy को ₹261.5 करोड़ मिले जबकि उनकी बेटी Akshata Murthy, जो Britain के Former Prime Minister Rishi सुनक की पत्नी हैं, को ₹167 करोड़ का लाभ हुआ।

तीसरी पीढ़ी के वारिस भी पीछे नहीं रहे। Nikita और Milan Shibulal Manchanda को ₹26.3 करोड़ और Tanush Nilekani Chandra को ₹14 करोड़ का डिविडेंड मिला। लेकिन सभी का ध्यान खींचा सबसे छोटे करोड़पति एकाग्र ने, जिन्हें सिर्फ 15 लाख शेयरों से ₹6.5 करोड़ की कमाई हुई।

एक तरफ देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर 18 महीने का बच्चा करोड़ों का मालिक बन बैठा है। ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग कह रहे हैं—”किस्मत हो तो ऐसी।”

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!