31.1 C
Delhi
Monday, June 16, 2025

18 साल का सपना हुआ पूरा! RCB ने रचा इतिहास, आंसुओं में डूबे जश्न में चमके Krunal Pandya

18 साल का सपना हुआ पूरा! RCB ने रचा इतिहास, आंसुओं में डूबे जश्न में चमके Krunal Pandya

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

18 साल की लंबी इंतजार भरी कहानी आखिरकार खत्म हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। Bengaluru ने पंजाब किंग्स (PBKs) को बेहद रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस फाइनल में RCB की जीत के असली सुपरस्टार बने Krunal Pandya, जिन्होंने अपने जादुई स्पेल से मैच का रुख पलट दिया।

बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए। Virat Kohli ने 43 रन की धीमी लेकिन जरूरी पारी खेली। मयंक अग्रवाल, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार और livingstone ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बना सका। पंजाब की ओर से जेमिसन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। उन्होंने पाटीदार और सॉल्ट जैसे अहम विकेट गिराए। अंतिम ओवर में Arshdeep Singh ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए और RCB को 200 के पार जाने से रोक दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत दमदार रही। पावरप्ले में टीम ने 52 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद कहानी बदल गई। Hazelwood और Krunal Pandya की जोड़ी ने पंजाब की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। Krunal ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर दो बड़े विकेट झटके। उनकी सटीक गेंदबाजी ने पंजाब की बल्लेबाजी को जकड़ लिया।

हालांकि Shashank Singh ने मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचा दिया। उन्होंने 30 गेंदों पर 61 रन ठोके। आखिरी ओवर में पंजाब को 29 रन चाहिए थे, लेकिन वो सिर्फ 184 रन ही बना सके। Hazelwood ने दो डॉट गेंदें डालकर पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

RCB का सपना आखिरकार पूरा हुआ। फैंस की आंखों में खुशी के आंसू थे। स्टेडियम में जश्न का माहौल था। और इस जीत के सबसे बड़े हीरो बने Krunal Pandya, जिन्होंने गेंद से कमाल कर इतिहास रच दिया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!