26/11 हमले का गुनहगार Tahavvur Rana India में गिरफ्तार, Delhi में NIA ने लिया शिकंजे में

26/11 हमले का गुनहगार Tahavvur Rana India में गिरफ्तार, Delhi में NIA ने लिया शिकंजे में

0
58
26/11 हमले का गुनहगार Tahavvur Rana India में गिरफ्तार, Delhi में NIA ने लिया शिकंजे में
26/11 हमले का गुनहगार Tahavvur Rana India में गिरफ्तार, Delhi में NIA ने लिया शिकंजे में

नई दिल्ली की सरज़मीं पर आज दोपहर 2:50 बजे एक बड़ा मोड़ आया जब 26/11 मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड Tahavvur Hussain Rana आखिरकार भारत लाया गया। America से विशेष विमान के जरिए लाया गया यह खूंखार गुनहगार जैसे ही Palam Technical Area पर उतरा, तुरंत NIA की टीम ने उसे घेर लिया और औपचारिक गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी।

NIA की टीम पहले से ही मौके पर तैयार थी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। Rana को उतरते ही हिरासत में लिया गया और कड़ी निगरानी में दिल्ली की तिहाड़ जेल ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, तिहाड़ जेल में Rana के लिए हाई-सिक्योरिटी बैरक तैयार की गई है, जहां उसकी हर हरकत पर नजर रखी जाएगी।

64 वर्षीय Tahavvur Rana Pakistan में जन्मा कनाडाई नागरिक है और 2008 के Mumbai हमले के अहम साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का करीबी साथी रहा है। राणा को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था और भारत सरकार के अनुरोध पर लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे भारत प्रत्यर्पित किया गया।

अब Rana का ट्रायल Delhi की Patiala House Court में NIA के विशेष जज की निगरानी में होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे मुंबई नहीं ले जाया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में ही उसकी पेशी और सुनवाई की सारी व्यवस्था पूरी कर ली है।

देश भर की नजरें अब इस हाई-प्रोफाइल केस पर टिकी हैं। Tahavvur Rana की गिरफ्तारी से India के आतंक के खिलाफ अभियान को नई ताकत मिली है। यह गिरफ्तारी 26/11 हमले के पीड़ितों के लिए न्याय की ओर एक अहम कदम मानी जा रही है। अब देखना यह होगा कि Tahavvur Rana अदालत में क्या रुख अपनाता है और एनआईए उसे कितनी सख्त सजा दिला पाती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here