Home क्राइम 13 साल की छात्रा का 3 शिक्षकों ने किया यौन शोषण, कोर्ट...

13 साल की छात्रा का 3 शिक्षकों ने किया यौन शोषण, कोर्ट ने 15 दिन की रिमांड पर भेजा

Tamil Nadu के कृष्णागिरी जिले में एक सरकारी मिडिल स्कूल में तीन शिक्षकों द्वारा 13 वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया है। शिक्षकों को 15 दिनों की पुलिस रिमाइंड पर भेज दिया गया है। मामले की कार्यवाही जारी है।

0

Tamil Nadu के कृष्णागिरी जिले के एक सरकारी मिडिल स्कूल में तीन शिक्षकों द्वारा 13 वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया। कृष्णागिरी कलेक्टर C. Dinesh Kumar के अनुसार, तीनों आरोपी शिक्षकों को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POSCO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें निलंबित भी कर दिया है। कलेक्टर ने कहा, “आरोपी शिक्षकों को 15 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है”। लड़की 3 जनवरी से स्कूल नहीं गई थी जिसके बाद स्कूल ने उसके घर जाकर व्यक्तिगत रूप से जांच की। पीड़िता को आवश्यक सलाह दिया गया है और आगे की मामले की जांच की जा रही है। स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन पर लड़की के माता-पिता ने बरगुर ऑल वूमेन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस स्टेशन की सिफारिश के आधार पर पीड़िता के माता-पिता ने बाल सुरक्षा अधिकारी से संपर्क किया है। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

मामले में पुलिस ने बताया कि तीनों शिक्षकों ने स्कूल के शौचालय में इस घटना को अंजाम दिया है। घटना करीब 1 महीने पहले की है, जब नाबालिक के माता-पिता ने स्कूल की प्रिंसिपल से मारपीट की शिकायत की। सूचना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी और चाइल्ड हेल्पलाइन ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version