Home देश Mumbai में Corona के 53 नए मामले, Health Minister ने कहा डरने...

Mumbai में Corona के 53 नए मामले, Health Minister ने कहा डरने की जरूरत नहीं

Mumbai में Corona के 53 नए मामले, Health Minister ने कहा डरने की जरूरत नहीं

0
Mumbai में Corona के 53 नए मामले, Health Minister ने कहा डरने की जरूरत नहीं

देश में Corona के कुल 257 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 53 मामले मुंबई से हैं। हालांकि, अभी तक Corona से कोई नई मौत नहीं हुई है। BMC ने Corona मरीजों के लिए अस्पतालों में अलग से इंतजाम किए हैं। लोगों से कहा गया है कि अगर Corona के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Maharashtra के Health Minister Prakash Abitkar ने कहा है कि Corona अब पहले जैसा खतरनाक नहीं रहा। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। मंत्री ने कहा, “Corona अब सामान्य बीमारी बन गई है। हमारी इम्यूनिटी मजबूत हो चुकी है। अगर कोई बीमार होता भी है, तो चिंता की जरूरत नहीं। सरकार पूरी तरह से तैयार है।”

अबितकर ने बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने बताया कि फिलहाल Corona से जुड़ा कोई नया नियम (SOP) नहीं आया है। लेकिन अगर केंद्र सरकार कोई निर्देश देगी तो उसे तुरंत लागू किया जाएगा।

BMC ने कहा कि अस्पताल फ्लू और सांस की बीमारियों पर नजर रख रहे हैं। केंद्र सरकार भी पूरी सतर्कता के साथ Corona की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों में कोरोना तेजी से फैल रहा है। हांगकांग में दस हफ्तों में केस 30 गुना बढ़ गए हैं। Singapore और China में भी कोरोना केस बढ़े हैं। इस वजह से लोगों में डर बढ़ा है।

लेकिन India में फिलहाल कोरोना काबू में है। सरकार ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, बस सावधानी बरतें। मास्क पहनें, हाथ धोएं और ज्यादा भीड़ से बचें।

Corona खत्म नहीं हुआ है। इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। सभी से उम्मीद है कि वे नियम मानेंगे और कोरोना को हराएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version