Home देश Rajasthan में भयंकर हादसा: जीप कार की टक्कर में एक ही परिवार...

Rajasthan में भयंकर हादसा: जीप कार की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

Rajasthan में एक भीषण हादसा हुआ जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग की मौत हो गई और 8 लोगों को भी रूप से घायल है। पुलिस आसपास के लोगों से दुर्घटना की जांच कर रही है।

0

राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजस्थान के बालोतरा जिले में सिणधरी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा उसे समय हुआ जब एक जीप और एक कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

इस हादसे में मरने वालों में दो पुरुष, दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतकों की पहचान अशोक प्रजापत, श्रवण, रिंकू, मंदिर और एक महिला के रूप में हुई है। इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायलों में कुछ की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है। इसी कारण से उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किसकी गलती से हुआ है। यह बादशाह इतना भीषण था कि आसपास के लोग भी दहशत में है। इस घटना में एक बार फिर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को सामने लाकर खड़ा कर दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version