Home चुनाव चुनाव 2025 Delhi में मतदान के दौरान AAP के विधायक Amanatullah Khan के खिलाफ...

Delhi में मतदान के दौरान AAP के विधायक Amanatullah Khan के खिलाफ FIR दर्ज

आम आदमी पार्टी के विधायक व ओखला से आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ फिर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

0

दिल्ली में 2025 विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया चल रही है। दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की है। अमानतुल्लाह खान पर यह आरोप है कि उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया और बड़ी तादाद में लोगों को अपने साथ लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र में घूम रहे थे। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली और पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया, इन सभी मामलों में अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

निर्वाचन आयोग के नियम के मुताबिक मतदान की तारीख से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त हो जाती है, यानी दिल्ली में 3 फरवरी की शाम 6:00 बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लागू थी। फिर भी आम आदमी पार्टी के नेता ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए अपना प्रचार जारी रखा। अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दर्ज इस एफआईआर ने चुनावी माहौल को और अधिक गर्म कर दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले को देखते हुए जनता की अब चुनाव में क्या प्रक्रिया रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version