Home देश भारत विरोधी गतिविधियों में लगे रोक, S. Jaishankar नें कही यें बड़ी...

भारत विरोधी गतिविधियों में लगे रोक, S. Jaishankar नें कही यें बड़ी बात 

भारत ने एक बार फिर ब्रिटेन से कहा है कि वह भारत विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाए और भारतीय उच्चायोग व इसके सभी कार्यालयों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करे।

0
s jaishankar
भारत ने एक बार फिर ब्रिटेन से कहा है कि वह भारत विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाए और भारतीय उच्चायोग व इसके सभी कार्यालयों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करे। ऐसा भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले हफ्ते की अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, उप पीएम एजेंला रेनेर, विदेश सचिव डेविड लैमी के साथ द्विपक्षीय बैठकों में कहा।

एस.जयशंकर नें सुरक्षा के मुद्दे को उठाया 

विदेश मंत्री के इस दौरे में ही उनकी कार के सामने एक खालिस्तान समर्थक भारतीय तिरंगे का अपमान करते हुए आ खड़ा हुआ था। इस पर ब्रिटेन ने अफसोस जताया था। अब विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि जयशंकर ने अपनी बैठकों में भारतीय उच्चायोग, इसमें काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और भारत विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है।समझौते को लेकर भी बातचीत हुई है।

कारोबार में एक दूसरे का साथ

दोनों देशों ने कारोबारी संबंधों की राह की बाधाओं को दूर करने और बाजार की हिस्सेदारी बढ़ाने का आह्वान किया है। भारत ने ब्रिटेन के साथ प्रतिभाओं के आसानी से एक देश से दूसरे देश में जाने का मुद्दा खास तौर पर उठाया है। इस बारे में जयशंकर की ब्रिटेन के गृह सचिव के साथ हुई बैठक में खास तौर पर बातचीत हुई है।
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत और ब्रिटेन के बीच आतंकवाद को रोकने को लेकर भी काफी गहरा
सहयोग पहले से ही चल रहा है जिसे और विस्तार देने की सहमति बनी है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस यात्रा से भारत व ब्रिटेन की समग्र रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में मदद मिली है।

पिछले हफ्ते ब्रिटेन गए थे एस. जयशंकर

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर की पिछले सप्ताह ब्रिटेन यात्रा ने भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति दी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के निमंत्रण पर 4 से 9 मार्च तक ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर थे। इसके बाद उन्होंने 6-7 मार्च को आयरलैंड का दौरा किया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और उप-प्रधानमंत्री एंजेला रेनर से मुलाकात की थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version