बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर Anupam Kher और पैन इंडिया स्टार Prabhas पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। Anupam Kher की यह 544वीं फिल्म है जिसे ‘Pushpa 2’ के मेर्क्स मैत्री मूवीस के बैनर तले बनाया जाएगा। इस फिल्म को Hanu Raghavpuri निर्देशित करेंगे। इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय और बहुमुखी प्रतिभा के लिए पहचाने जाने वाले Anupam Kher ने अब इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार Prabhas के साथ काम करने का ऐलान किया है। इस बड़ी खबर को शेयर करते हुए Anupam Kher ने Prabhas को “इंडियन सिनेमा का बाहुबली” बताया और उनके साथ गले मिलते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है।
भारतीय सिनेमा के ‘बाहुबली’ संग काम करने के लिए उत्साहित हैं Anupam
Anupam Kher ने इस फिल्म को अनाउंस करते हुए अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने Prabhas के साथ में तस्वीर शेयर की जिसमें वह उनके गले लग रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, “अनाउंसमेंट: यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मेरी 544वीं फिल्म भारतीय सिनेमा के बाहुबली के साथ होगी। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, इस फिल्म को टैलेंटेड डायरेक्टर Hanu Raghavpuri निर्देशित करेंगे और मैत्री मूवीज इस प्रोड्यूस करेंगे। अभिनेता ने आगे लिखा कि मेरे प्रिय मित्र Sudeep Chatterjee इस फिल्म के डीओपी हैं। कमाल की कहानी है, और क्या चाहिए लाइफ में दोस्तों? जय हो”! Anupam Kher किस घोषणा के बाद फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं ।
फैंस की प्रतिक्रिया
Anupam Kher के इस अनाउंसमेंट पर दर्शन अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं। फिल्म का प्लॉट, टाइटल और कहानी अभी रिवील नहीं की गई है। लेकिन फिर भी फैंस दोनों को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित है। अनाउंसमेंट पर एक यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है सर’। एक ने लिखा, ‘वाह! भारतीय सिनेमा के बाहुबली संग भारतीय सिनेमा के दिग्गज वह भी Pushpa 2 के मेर्क्स के साथ, कुछ जादू होने वाला है आप सभी को शुभकामनाएं’। वर्कफ्रंट की बात करें तो Anupam Kher की पिछली रिलीज ‘Vijay 69’ थी, वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म ‘Tanvi the Great’ है जो 2025 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। के अलावा वे ‘The return’ को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। Prabhas की बात करें तो वो पिछली बार ‘Kalki 2898 AD’ मू नजर आए थे जो सिनेमाघरों पर हिट साबित हुई। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों में ‘The Rajasahab’ , ‘Salar: part 1’ , ‘Kalki 2’ और ‘Spirit’ है।
