11.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

Arbaaz Khan बनने वाले हैं दोबारा पापा! Sshura Khan के बेबी बंप ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

Arbaaz Khan बनने वाले हैं दोबारा पापा! Sshura Khan के बेबी बंप ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

बॉलीवुड एक्टर Arbaaz Khan और उनकी पत्नी Sshura Khan जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। हाल ही में Sshura को Mumbai के एक क्लिनिक के बाहर देखा गया, जहां उनका बेबी बंप नजर आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का तूफान आ गया। अब खुद Arbaaz ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह दोबारा पिता बनने जा रहे हैं।

Arbaaz ने कहा, “हां, ये बात सच है। मेरी फैमिली को पता है और अब पब्लिक को भी पता चल गया है। हम दोनों बहुत खुश और एक्साइटेड हैं।”

पिता बनने को लेकर Arbaaz ने कहा, “थोड़ी घबराहट तो होती है, लेकिन ये एक नया और बहुत अच्छा एहसास है। काफी सालों बाद मैं फिर से इस फेज़ में जा रहा हूं और यह मुझे बहुत खास लग रहा है।”

Arbaaz ने यह भी बताया कि वह इस बार एक ज़िम्मेदार और केयरिंग पिता बनने की कोशिश करेंगे। उनका कहना है कि वह अपने बच्चे के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं, उसे प्यार देना चाहते हैं और उसकी परवरिश में पूरा साथ देना चाहते हैं।

Arbaaz और Sshura ने 24 दिसंबर 2023 को एक प्राइवेट निकाह में शादी की थी। यह निकाह अरबाज़ की बहन Arpita Khan के घर हुआ था, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार शामिल थे।

बता दें कि इससे पहले Arbaaz Khan की शादी Malaika Arora से हुई थी। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम Arhaan Khan है। तलाक के बाद अब Arbaaz अपनी नई जिंदगी में एक और नई खुशी का स्वागत कर रहे हैं।

फैंस इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!