Arvind Kejriwal ने लगाया हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप, ‘यमुना में जहर मिलाकर भेज रही है हरयाणा सरकार’

Delhi Election 2025: बीजेपी को घेरते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका ने जापान में बम फेंक दिया था, जैसे दो देश में युद्ध होता है ऐसा बीजेपी ने दिल्ली के साथ किया है.

0
77
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व CM और आम आदमी पार्टी के मुखिया Arvind Kejriwal ने चौंकाने
वाला दावा किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच Kejriwal ने कहा कि हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले पानी में वहां की BJP सरकार जहर मिलाकर भेज रही। आप मुखिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने कहा कि दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। बीजेपी की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया।

यह एक सामूहिक नरसंहार होता- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि यह एक सामूहिक नरसंहार होता। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह एक ऐसा जहर है जिसे दिल्ली के जल शोधन संयंत्र भी साफ नहीं कर सकते। इस वजह से, दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी है। उधर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने केजरीवाल के दावों का खंडन किया और दोष उन पर ही डाल दिया।

चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

उन्होंने कहा, “अगर वह पानी दिल्ली में घुस जाता और पीने के पानी में मिल जाता तो कई लोगों की जान जा सकती थी. अमेरिका ने जापान में बम फेंक दिया था, जैसे दो देश में युद्ध होता है ऐसा उन्होंने किया. ये चाहते थे ऐसा कर के आम आदमी पार्टी को ब्लेम कर देंगे. आतिशी और भगवंत मान ने इलेक्शन कमिशन को चिट्ठी लिखी है. मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग हस्तक्षेप करेगा और दिल्ली के लोगों को ऐसी त्रासदी से बचाएगा.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here