म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर और एक्टर Himesh Reshammiya की फिल्म ‘Badass Ravi Kumar’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में Himesh Reshammiya के साथ Kirti Kulhari, Sunny Leone, Saurabh Sachdeva, Simona, Johnny lever, Prabhu Deva और Sanjay Mishra की अहम भूमिका है। इस फिल्म की लेंथ दो घंटा 21 मिनट है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने सभी का ध्यान खींचा था और बिना किसी इंटरव्यू या शहर के दौरे जैसे प्रचार के फिल्म ने रिलीज से पहले ही शानदार चर्चा बटोरी।
Badass Ravi Kumar की कहानी
रवि कुमार (Himesh Reshammiya) एक निडर और नियमों से परे वाला पुलिस अधिकारी है। देश से जुड़े रहस्यों की रक्षा करने के लिए वह एक मिशन पर है, लेकिन क्या वह इसमें सफल होगा या फिर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करेगा? Badass Ravi Kumar की कहानी इसी प्लॉट के इर्द-गिर्द बनी हुई है। कहानी 1989 में सेट है, रवि कुमार इस फिल्म का हीरो है और वह भ्रष्टाचार को मिटाने और बदमाशों पर अपनी गोलियों से ही नहीं बल्कि डायलॉग्स से भी वार करता है। उसे अपने काम करने के गलत तरीके के कारण सस्पेंड किया जा चुका है लेकिन एक अनऑफिशियल मिशन पर उसे भेजा जाता है, ताकि वह इंडियन सीक्रेट एजेंट के बारे में संवेदनशील जानकारी वाला एक कैमरा और उसके रील को हासिल कर सके। इस खुफिया जानकारी का पीछा सैयद बशीर (Manish Wadhwa), कार्लोस पेड्रो (Prabhu Deva) और लैला (Kriti Kulhari) भी कर रहे हैं। ऐसे में कमिश्नर अवस्थी (Saurabh Sachdeva) रवि को ही इस खतरनाक मिशन के लिए चुनते हैं।
Badass Ravi Kumar मूवी रिव्यू
यह फिल्म अपनी शुरुआत में यह साफ कर देती है कि Badass Ravi Kumar एक अलग टोन की फिल्म है। डिस्क्लेमर साफ है- यह फिल्म पूरी तरह से Badass लॉजिक यानी बदमाश तर्कों के बारे में है और यहां लॉजिक ऑप्शनल है। आगे फिल्म में जिस तरह 80 के दशक का ओवर द टॉप ट्रीटमेंट भारी भरकम डायलॉग हैं, डिस्क्लेमर वाला दावा सच भी साबित होता है। लेकिन क्या यह सब इसे मनोरंजक बनता है?
फिल्म का स्क्रीन प्ले अजीब उबड़ खाबड़ रास्तों से होकर गुजरता है इस कारण इसके सिरे आपस में टूटते बिखरते रहते हैं। यह फिल्म अपने महान महात्माकांक्षाओं के बावजूद संघर्ष करती है। वैसे तो एक्शन फिल्मों में हमेशा तर्क की जरूरत नहीं होती लेकिन फिर भी उन्हें सही तरीके से संजोने की गुंजाइश तो बनती ही है पर Badass Ravi Kumar में इसका भी अभाव है। Himesh Reshammiya जहां एक्शन सीन्स में ठीक-ठाक है वही इमोशनल फ्रेम में वह लड़खड़ाने लगते हैं। फिल्म में प्रेरणाएं भरपूर है; पठान, एनिमल, जवान और यहां तक की धूम 2 भी है। एक आम फिल्म में, एक पंचलाइन हाई के लिए आरक्षित होती है लेकिन यहां हर दूसरी बातचीत सिर्फ पंचलाइन का उपयोग करके होती है। हालांकि फिल्म एक के बाद एक लंबे सीक्वेंस का मिश्रण लगती है। दूसरे भाग में एक लंबा सीक्वेंस है जिसमें रवि और अंडरकवर एजेंट निशा (Sunny Leone) लगातार कई गानों के लिए मंच पर आते हैं और आप सोचने लगते हैं कि यह सब क्या हो रहा है। हालांकि Himesh Reshammiya ने अपने रवि कुमार अवतार को पूरी तरह से निभाया है और थिएटर में सबसे अधिक तालियां और चीटियां बटोरीं।
Badass Ravi Kumar निश्चित रूप से कुछ हिस्सों में मजेदार है लेकिन बहुत जल्दी थका देने वाली भी लगती है। कभी कबाड़ पुरानी यादों को ताजा करने वाले और हंसाने वाले संवादों के बावजूद, घुमावदार लेखन और सुसंगत पटकथा का अभाव, Badass Ravi Kumar को एक शानदार मसाला फिल्म बनने से रोकता है, जिससे दोबारा देखने लायक बनाया जा सकता था। हालांकि आप थिएटर में जाकर इस मूवी को एक बार जरूर देख सकते हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों की काफी मिली जुली प्रक्रिया रही, कुछ लोगों को यह फिल्म ब्लॉकबस्टर लगी, तो कुछ बोले काफी निराशाजनक है यह फिल्म।
फिल्म की कमाई
इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की उम्मीद है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार Badass Ravi Kumar अपने पहले दिन लगभग 2.50 से 3 करोड़ रुपए कमा सकते हैं और अगर शाम और रात के शो को बेहतर प्रतिक्रिया मिलती है तो पहले दिन का कलेक्शन आसानी से 3 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर सकता है। Keith Gomes द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई, ‘द एक्सपोज़ ‘ का स्पिन है। उसे फिल्म में Himesh ने 60 के दशक के सुपरस्टार रवि कुमार का किरदार निभाया था। सिनेमाघरों में ये फिल्म चल रही है।
फैंस को कैसी लगी फिल्म
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और कई लोग एक्स पर अपनी समीक्षा सजा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, Badass Ravi Kumar एक कम बजट वाली शानदार फिल्म है। जिसमें मजबूत कंटेंट है। थिएटर में लोग सीटी बजा रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बनने की क्षमता रखती है। Himesh Reshammiya ने काफी अच्छा अभिनय किया है। बाकी अदाकारों ने भी अच्छा काम किया। फिल्म के डायलॉग और गाने भी अच्छे हैं।
कुछ यूजर्स हुए निराश
हालांकि फिल्म को यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। कुछ यूजर को फिल्म पसंद नहीं आई और उन्होंने भी एक्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। एक यूजर ने लिखा की फिल्म वाहियात है। म्यूजिक बहुत लाउड है, बेकार डायलॉग्स हैं। फिल्म में लॉजिक नहीं है। वहीं कुछ यूजर्स ने फिल्म के डायलॉग को सस्ते डायलॉग्स बताएं हैं। कुछ यूजर्स ने कहा फ्लॉप मूवी है।

