Bangalore में ‘Big Boss कन्नड़’ के पूर्व प्रतियोगी Vinay Gauda और Rajat Kishan के खिलाफ Arms Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक Instagram पर रील में खतरनाक हथियार का प्रदर्शन किया, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा हो सकता था।
बसवेश्वरनगर Police Station में दर्ज FIR के अनुसार, Rajat Kishan ने अपने Instagram Account पर 18 सेकंड का एक video Post किया था, जिसमें वह और विनय गौड़ा एक बड़ी तलवार (मचेते) के साथ पोज़ देते हुए नजर आ रहे थे।
इस Video में दोनों अभिनेता दर्शन की शैली की नकल करते हुए धूप का चश्मा पहने हुए थे। वीडियो वायरल होने के बाद, लोगों ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके परिणामस्वरूप Police ने कार्रवाई की।
DCP West, S Girish ने बताया कि दोनों के खिलाफ बसवेश्वरनगर Police Station में Arms Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
FIR के अनुसार, Video का उद्देश्य सार्वजनिक स्थान पर डर और अशांति फैलाना था, जो कानून का उल्लंघन है।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ‘बिग बॉस कन्नड़’ के प्रतियोगी कानूनी विवादों में फंसे हैं। पिछले साल अक्टूबर में, शो के एक अन्य प्रतियोगी वर्थुर संतोष को असली बाघ के पंजे से बना लॉकेट पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन था।
इन घटनाओं ने रियलिटी शो के प्रतिभागियों की जिम्मेदारियों और उनके सार्वजनिक आचरण पर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने के लिए किए गए ऐसे कृत्यों से न केवल कानून का उल्लंघन होता है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी जाता है।
Bangalore : Big Boss कन्नड़’ के पूर्व प्रतियोगियों पर हथियार लहराने के आरोप में एफआईआर दर्ज
Bangalore Police ने Vinay gaud और Rajat Kishan को Arrest कर लिया है। Police का कहना है कि Social Media पर इस तरह के Video Post करना अपराध को बढ़ावा दे सकता है। मामले की जांच जारी है। अगर आरोप सही पाए गए तो दोनों को कड़ी सजा हो सकती है।
