Home देश बुलडोजर की आहट से कांपा Batla House! दुकानों पर ताले, गलियों में...

बुलडोजर की आहट से कांपा Batla House! दुकानों पर ताले, गलियों में पसरा सन्नाटा

बुलडोजर की आहट से कांपा Batla House! दुकानों पर ताले, गलियों में पसरा सन्नाटा

0
बुलडोजर की आहट से कांपा Batla House! दुकानों पर ताले, गलियों में पसरा सन्नाटा

Delhi के Batla House इलाके में एक बार फिर बुलडोजर की आहट से हड़कंप मच गया है। Muradi Road पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा लगाए गए demolition notice के बाद से लोग अपने घर और दुकानों को खाली करने में जुट गए हैं। इलाके में barricades पहुंच चुके हैं और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है, जिससे माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नोटिस लगने के बाद ही उन्होंने जरूरी सामान समेटना शुरू कर दिया था। अब जब बैरिकेड गली के कोने-कोने में नजर आने लगे हैं, तो लोगों को यकीन हो गया है कि bulldozer कभी भी आ सकता है। दुकानदार अपने बोर्ड और सामान हटा रहे हैं, वहीं कई घरों में ताले लटकने लगे हैं। एक दुकानदार ने कहा, “हम तो दो दिन से पैकिंग कर रहे थे, अब सब हटाना ही ठीक है, कब बुलडोजर आ जाए कोई भरोसा नहीं।”

सूत्रों के अनुसार, Muradi Road के जिन मकानों और दुकानों को कोर्ट से राहत नहीं मिली है, उन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। हालांकि हाई कोर्ट ने DDA को 10 जुलाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है, लेकिन लोगों का भरोसा अब कानून से ज़्यादा bulldozer पर है।

पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज़ से पूरे इलाके में अवरोधक लगाना शुरू कर दिया है। भारी बारिश के बीच पुलिसकर्मी गलियों में तैनात दिखे। पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुफिया नेटवर्क को सक्रिय कर दिया गया है।

इलाके में अफवाहें तेज़ हैं कि जैसे ही मौसम साफ होगा, bulldozer की गर्जना सुनाई देगी। लोग सहमे हुए हैं और अब किसी भी वक्त कार्रवाई शुरू होने का अंदेशा है। Batla House की गलियां फिलहाल सन्नाटे में डूबी हैं, लेकिन डर सबके चेहरों पर साफ झलक रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version