
IPL 2025 में आज Ahmedabad के Narendra Modi स्टेडियम में शाम 7:30 बजे एक धमाकेदार भिड़ंत देखने को मिलेगी, जब Shubman Gill की कप्तानी वाली Gujarat Titans (GT) और पैट कमिंस की अगुवाई वाली Sunrisers Hyderabad (SRH) आमने-सामने होंगी। यह मैच Hyderabad के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है, क्योंकि अगर यह मुकाबला हारी, तो उसका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो जाएगा।
Sunrisers Hyderabad (SRH) को इस सीजन की शुरुआत से ही खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन खराब प्रदर्शन ने टीम को मुश्किल में डाल दिया है। वहीं, Gujarat Titans (GT) भी अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बने रहना चाहेगी। Shubman Gill का फॉर्म टीम के लिए राहत की खबर है, जबकि Hyderabad की गेंदबाज़ी इस सीजन खासा असर नहीं छोड़ पाई है।
Pat Cummins की कप्तानी पर अब सवाल उठने लगे हैं। फैंस और फ्रेंचाइज़ी दोनों उनसे बेहतर नतीजों की उम्मीद कर रहे थे। आज का मैच न सिर्फ अंक तालिका के लिए अहम है, बल्कि दोनों टीमों की साख दांव पर है।
Gujarat Titans (GT) और Sunrisers Hyderabad (SRH) के बीच का यह मुकाबला इस सीजन के सबसे तनावपूर्ण और रोमांचक मैचों में से एक माना जा रहा है। जीतने वाली टीम की प्लेऑफ की राह थोड़ी आसान हो सकती है, लेकिन हारने वाली टीम का सीधा पत्ता कट सकता है। अब देखना होगा कि कौन सी टीम आज के इस महामुकाबले में बाज़ी मारती है।