29.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

बजट में Rajasthan के किसानों के लिए बड़ा तोहफा

Rajasthan के मुख्यमंत्री Bhajanlal सरकार की ओर से आज दूसरे कार्यकाल का बजट पेश किया जा रहा है। राज्य की वित्त मंत्री Diya Kumari विधानसभा में इसी क्रम में आज कई घोषणा की है। प्रदेश के सभी वर्गों को साधने के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया गया है। सरकार की ओर से फ्री बिजली योजना में अब 150 यूनिट तक करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही किसानों के लिए भी कई योजनाएं दी गई है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Rajasthan कि वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री Diya Kumari ने विधानसभा में वर्ष 2025 का बजट पेश किया है। Rajasthan सरकार ने इस बजट में किसानों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब किसानों को हर साल ₹9000 मिलेंगे। इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली ₹6000 की राशि में राज्य सरकार अतिरिक्त ₹3000 जोड़कर किसानो को सहायता प्रदान करेगी। पिछले साल 2024 में मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा ₹2000 अतिरिक्त देने की घोषणा की थी। अब वित्त मंत्री ने इसमें ₹1000 की और बढ़ोतरी कर दी है। जिससे किसानों को अब कल ₹9000 सालाना मिलेंगे।

भविष्य में सहायता राशि बढ़ाने की योजना

राज्य सरकार ने 2023 के विधानसभा चुनाव में अपने संकल्प पत्र में किसानों को सालाना ₹12000 देने का वादा किया था। फिलहाल केंद्र सरकार ₹6000 और राज्य सरकार ₹3000 देगी। सरकार आगामी वर्षों में इस सहायता राशि को ₹12000 तक बढ़ाने की योजना बना रही है।

किसानों को लोन देने के लिए घोषणा

Diya Kumari ने बजट भाषण में 30 लाख किसानों को 25000 करोड़ रुपए कृषि ऋण की घोषणा की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मंगला पशु बीमा योजना में किसानों की संख्या को दुगना करने का ऐलान किया है। पशु आहर केंद्र के विस्तार के लिए 540 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है।

कृषि बजट की बड़ी बातें

1 गेहूं के MSP पर प्रति क्विंटल 150 रुपए बोनस की घोषणा।
2 Rajasthan कृषि विकास योजना में 1350 करोड़ के कार्य होंगे।
3 कृषि विकास योजना के तहत 1350 करोड़ के काम होंगे इसमें नई कृषि तकनीकों पर काम होंगे।
4 2000 किसानों को ग्रीन हाउस- पली हाउस, मल्चिंग के लिए 225 करोड़ का प्रावधान।
5 AFPO के सो सदस्य किसानों को Israel और राज्य के बाहर 5000 किसानों को भ्रमण पर भेजा जाएगा।

बजट 2025 की प्रमुख घोषणाएं

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

1 राज्य सरकार अगले वर्ष 1.25 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करेगी।
2 निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए रोजगार मिले और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 1.5 लाख नौकरियां उपलब्ध कराई जाएगी।

जल जीवन मिशन- शहरी

1 मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन अर्बन के तहत 1000 ट्यूबवेल और 1500 हैंडपंप स्थापित किए जाएंगे।
2 इस योजना के लिए ₹5830 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।
3 बिजली उत्पादन और आपूर्ति।
4 राज्य में 6400 मेगावाट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन किया जाएगा।
5 5 लाख नए घरेलू कनेक्शन और 50000 कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे।

मुफ्त सौर ऊर्जा योजना

1 पीएम सूर्य घर फ्री इलेक्ट्रिसिटी योजना और मुख्यमंत्री मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में सौर पैनल लगाने वालों को 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।
2 कम आय वर्ग के लिए सामुदायिक सौर पैनल स्थापित किए जाएंगे।

Rajasthan सरकार के इस बजट का उद्देश्य किसानों, युवाओं और आम जनता को राहत प्रदान करना और प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देना है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!