बड़ी आफत: Ahmedabad से London जा रहा Air India का विमान हादसे का शिकार, 242 लोगों की जान पर बन आई

बड़ी आफत: Ahmedabad से London जा रहा Air India का विमान हादसे का शिकार, 242 लोगों की जान पर बन आई

0
192
बड़ी आफत: Ahmedabad से London जा रहा Air India का विमान हादसे का शिकार, 242 लोगों की जान पर बन आई
बड़ी आफत: Ahmedabad से London जा रहा Air India का विमान हादसे का शिकार, 242 लोगों की जान पर बन आई

Ahmedabad से London के लिए उड़ान भरते ही Air India का plane crash हो गया, जिससे पूरे देश में हड़कंप मच गया है। फ्लाइट नंबर AI171, जिसमें 230 यात्री और 12 crew member सवार थे, दोपहर करीब 1:50 बजे Ahmedabad Airport के पास घोड़ा कैंप इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

गवाहों ने बताया कि अचानक तेज आवाज हुई और आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया। Plane Boeing 787-8 dreamliner बताया जा रहा है, जो takeoff के कुछ ही मिनटों बाद जमीन से टकरा गया। हादसे की जगह पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए।

Fire Brigade, NDRF और पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों और मृतकों की सही संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि हालात बेहद गंभीर हैं।

Ahmedabad Airport पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और सभी उड़ानों को रोक दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को इस भीषण हादसे की जानकारी दे दी गई है और Air India से यात्री सूची मांगी गई है।

Home Minister Amit Shah ने Gujarat के Chief Minister Bhupendra Patel से बात कर हालात की जानकारी ली और केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राज्य के बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

Air India ने भी अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पुष्टि करते हुए कहा कि “हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं और जल्द ही और जानकारी साझा करेंगे।”

फिलहाल दुर्घटना का कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन DGCA और अन्य जांच एजेंसियां जल्द ही जांच शुरू करेंगी।

देशभर में इस हादसे को लेकर गम और दहशत का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग विमान में सवार यात्रियों की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। यह एक developing story है और आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here