नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ बिहार में 36 मंत्रियों का कोटा भी पूरा हो गया है। खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव से पहले किए गए मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू के एक भी विधायक को मंत्री पद नहीं मिला।
कौन-कौन बना मंत्री?
- संजय सरावगी (दरभंगा से बीजेपी विधायक)
- सुनील कुमार (बिहारशरीफ से बीजेपी विधायक)
- जीवेश मिश्रा (जाले से बीजेपी विधायक)
- राजू सिंह (साहेबगंज से बीजेपी विधायक)
- मोती लाल प्रसाद (रीगा से बीजेपी विधायक)
- कृष्ण कुमार मंटू (अमनौर से बीजेपी विधायक)
- विजय मंडल (सिकटी से बीजेपी विधायक)
#WATCH | Patna | Bihar BJP president Dilip Jaiswal says, “Today, at 4 pm, the governor has agreed to the oath-taking ceremony at Raj Bhavan. Seven ministers, all from the BJP’s quota, are expected to take the oath. A meeting of our state unit will be held on March 4, where the… pic.twitter.com/1UaQCaqUMI
— ANI (@ANI) February 26, 2025
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बीजेपी ने की बैठक
बिहार भाजपा नेताओं ने आज राज्य मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पटना में पार्टी कार्यालय में बैठक की।
सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के राज्य प्रमुख जयसवाल के आवासों पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने कथित तौर पर नए मंत्रियों की अंतिम सूची को मंजूरी दे दी।
#WATCH | Bihar BJP leaders hold a meeting at the party office in Patna ahead of State Cabinet expansion today pic.twitter.com/M3L205sdx5
— ANI (@ANI) February 26, 2025
दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
दूसरी ओर, बिहार के राजस्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने पार्टी की ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नीति का हवाला देते हुए अपने मंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की है।
#WATCH | Patna | Ahead of Bihar Cabinet expansion today, BJP MLA Vijay Kumar Mandal says, “I got a phone call from the party to be present at the party office here today.” pic.twitter.com/3CHM3ohQBa
— ANI (@ANI) February 26, 2025