11.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

BJP के विधायक Vijendra Gupta होंगे दिल्ली के अगले Speaker

Vijender Gupta News: दिल्ली में बीजेपी ने नए सीएम के नाम की घोषणा कर दी है. दिल्ली को इस बार फिर महिला मुख्यमंत्री मिली है.

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Delhi Assembly Speaker: दिल्ली में नए सीएम की घोषणा हो गई. रेखा गुप्ता को बुधवार (19 फरवरी) को बीजेपी की विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया. रेखा गुप्ता के नाम के घोषणा के साथ ही रोहिणी से बीजेपी के विधायक विजेंद्र गुप्ता के समर्थकों ने दावा किया कि उन्हें दिल्ली विधानसभा का स्पीकर चुना गया है. हालांकि पार्टी की तरफ से इसको लेकर औपचारिक ऐलान नहीं किया गया.

उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता तीन बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं. इस बार उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल को बड़े अंतर से मात दी है. विजेंद्र गुप्ता को 70,365 और प्रदीप मित्तल को 32,549 वोट हासिल हुए थे.

रह चुके हैं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

रामवीर सिंह बिधुड़ी के सांसद निर्वाचित होने के बाद 5 अगस्त 2024 को विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था. वह बीजेपी के उन 8 विधायकों में थे जो 2020 में निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे थे. वह 2010 से 2013 के बीच बीजेपी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं.

केजरीवाल के खिलाफ भी लड़ चुके हैं चुनाव

61 वर्षीय विजेंद्र गुप्ता दिल्ली बीजेपी के कद्दावर नेताओं में एक हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी. वह डूसू से पूर्व वाइस प्रेसिडेंट हैं. उन्होंने तीन बार पार्षद का भी चुनाव जीता है. 1995 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के केशव पुरम इलाके के प्रेसिडेंट बनाया गया था.

2002 में उन्हें बीजेपी दिल्ली का सचिव बनाया गया था.  2009 में उन्हें लोकसभा का भी टिकट दिया गया था लेकिन चांदनी चौक सीट पर वह कपिल सिब्बल से हार गए थे. 2013 में उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

इन गणमान्य हस्तियों के बीच होगा शपथ ग्रहण

दिल्ली में कल यानी 20 नवंबर को शपथ ग्रहण होगा. दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट के सदस्य, बीजेपी शासित राज्यों के सीएम, एनडीए शासित राज्यों के सीएम और गणमान्य हस्ती उपस्थित होंगे. साथ ही हजारों कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे.

- Advertisement -
Shreya Bhushan
Shreya Bhushan
श्रेया भूषण एक भारतीय पत्रकार हैं जिन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप के बिहार तक और क्राइम तक जैसे चैनल के माध्यम से पत्रकारिता में कदम रखा. श्रेया भूषण बिहार से आती हैं और इन्हे क्राइम से संबंधित खबरें कवर करना पसंद है
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!