22.1 C
Delhi
Thursday, October 30, 2025

मोबाइल कवर बेचने वाला लड़का बना NEET हीरो: Jamshedpur के Rohit Kumar ने हासिल किए 549 नंबर, डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा

मोबाइल कवर बेचने वाला लड़का बना NEET हीरो: Jamshedpur के Rohit Kumar ने हासिल किए 549 नंबर, डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Jharkhand के Jamshedpur में फुटपाथ पर मोबाइल कवर बेचने वाला एक साधारण लड़का अब पूरे देश में चर्चा का केंद्र बन गया है। Rohit kumar नाम के इस युवा ने NEET-UG 2025 में 549 नंबर हासिल कर All India Rank12,484 पाई है। रोज़ी-रोटी कमाने के लिए दिन भर दुकान चलाने वाले Rohit ने रातों को जग-जगकर पढ़ाई की और अब सरकारी medical college में दाखिले का सपना देख रहा है।

Rohit की सफलता की असली ताकत है उसकी मेहनत, संघर्ष और ‘उम्मीद बैच’—जिसे Physics Wallah ने गरीब और होनहार छात्रों के लिए शुरू किया था। इसी बैच में पढ़ाई करके Rohit ने यह कारनामा कर दिखाया। खुद Physics Wallah के CEO Alakh Pandey ने Rohit की दुकान पर पहुंचकर उसे बधाई दी और एक डॉक्टर का सफेद कोट गिफ्ट किया। यह पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Rohit kumar का सफर आसान नहीं था। उसके पिता सब्जी मंडी में काम करते हैं और परिवार की हालत बेहद कमजोर थी। Corona Period में Rohit medical store पर काम करता था, वहीं से उसे डॉक्टर बनने की प्रेरणा मिली। इसके बाद उसने स्कूल छोड़कर पूरी तरह NEET की तैयारी में लगने का फैसला किया।

दिन में दुकान और रात में किताबें—यह था Rohit का रूटीन। वह दिनभर मोबाइल कवर बेचता और फिर रात में 3 बजे तक पढ़ाई करता। सुबह 7 बजे उठकर फिर से काम पर लग जाता। कम नींद, थकान और तनाव के बावजूद उसके हौसले में कभी कमी नहीं आई।

NEET-UG 2025 में इस बार Rajasthan के Mahesh Kumar Topper रहे, जबकि Madhya Pradesh के उत्कर्ष अवधीया दूसरे और Delhi की Avika Agarwal top female candidate बनीं। 22.09 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, लेकिन Rohit की कहानी सबसे अलग और सबसे प्रेरणादायक रही।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!