Home देश CBSE RESULT DECLARED: 88.39% छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी, Vijayawada टॉप,...

CBSE RESULT DECLARED: 88.39% छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी, Vijayawada टॉप, Prayagraj सबसे नीचे

CBSE RESULT DECLARED: 88.39% छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी, Vijayawada टॉप, Prayagraj सबसे नीचे

0
CBSE RESULT DECLARED: 88.39% छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी, Vijayawada टॉप, Prayagraj सबसे नीचे

CBSE Board ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है और इस बार फिर बेट‍ियों ने कमाल कर दिया है। कुल 88.39% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 0.41% ज्यादा है। लेकिन सबसे बड़ी बात ये रही कि लड़क‍ियों ने लड़कों को जबरदस्त टक्कर दी और 91% पास प्रतिशत के साथ जीत का परचम लहराया। लड़क‍ियों का रिजल्ट लड़कों से 5.94% बेहतर रहा।

इस बार परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा छात्र बैठे थे, जिनमें से 14 लाख से ज्यादा ने परीक्षा पास की। रिजल्ट की सबसे बड़ी हाईलाइट रही Andhra Pradesh का Vijayawada, जहां से 99.60% छात्र पास हुए। वहीं दूसरी ओर Prayagraj की हालत सबसे खराब रही, जहां पास प्रतिशत सिर्फ 80% रहा।

CBSE ने परीक्षा की सख्ती और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए इस बार कई नए नियम लागू किए थे। 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक चली 12वीं की परीक्षाएं देश के 7,842 केंद्रों और विदेशों के 26 लोकेशनों पर आयोजित हुई थीं।

परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चली। बोर्ड ने साफ निर्देश दिया था कि सभी रेगुलर छात्र यूनिफॉर्म में आएं और प्राइवेट छात्र हल्के रंग के कपड़े पहनें।

मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ईयरफोन, पर्स, चश्मा, कैमरा और कोई भी स्टडी मटेरियल ले जाना सख्त मना था। सिर्फ डायबिटिक छात्रों को ही डॉक्टर की अनुमति के बाद खाना-पानी ले जाने की छूट थी।

छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने को कहा गया था ताकि वे प्रश्न पत्र के निर्देशों को अच्छे से पढ़ सकें।

Delhi Metro ने भी CBSE के सहयोग से परीक्षा के दिनों में विशेष इंतजाम किए थे। छात्रों को चेकिंग और ticketing में प्राथमिकता दी गई, और भीड़भाड़ के समय अतिरिक्त स्टाफ को तैनात किया गया था।

CBSE Result ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लड़क‍ियां मेहनत में किसी से कम नहीं। अब सभी की निगाहें जल्द आने वाले 10वीं के रिजल्ट पर टिकी हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version