Liverpool में खुशी का जश्न बना खौफनाक हादसा! Victory Parade में घुसी तेज रफ्तार कार, 50 लोग घायल, बच्चों की हालत गंभीर

Liverpool में खुशी का जश्न बना खौफनाक हादसा! Victory Parade में घुसी तेज रफ्तार कार, 50 लोग घायल, बच्चों की हालत गंभीर

0
205

Liverpool city में सोमवार की रात जीत का जश्न मनाया जा रहा था, लेकिन अचानक सब कुछ बदल गया। प्रीमियर लीग जीतने के बाद खिलाड़ियों की विजय यात्रा के दौरान एक तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई। इस दर्दनाक हादसे में 50 लोग घायल हो गए, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं।

टीम खुले बस में बैठकर शहर के बीचोंबीच परेड कर रही थी। हजारों फैंस सड़कों पर खड़े होकर खिलाड़ियों को चीयर कर रहे थे। सब कुछ अच्छा चल रहा था, तभी एक काली कार तेज रफ्तार में आई और सीधे लोगों के बीच घुस गई। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही सेकेंड में चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कार कैसे लोगों को टक्कर मारती हुई आगे बढ़ती है। कई लोग जमीन पर गिरते हैं, कुछ कार के नीचे कुचल जाते हैं।

पुलिस ने तुरंत कार ड्राइवर को पकड़ लिया। उसकी उम्र 53 साल है और वह एक white british नागरिक है। पुलिस का कहना है कि यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है, बल्कि एक अलग हादसा है। फिलहाल, इसकी जांच जारी है।

घटना के बाद एंबुलेंस और इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Britain के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही डरावनी घटना है। मेरी संवेदनाएं सभी घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं।

जश्न की वो रात जो हमेशा यादगार बनने वाली थी, अब लोगों के दिलों में डर और दर्द छोड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here