Home राशिफल होली पर लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण, ये राशियां हो जाएं...

होली पर लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण, ये राशियां हो जाएं सतर्क

होली के पर्व के साथ एक और खगोलीय घटना घटने वाली है चंद्र ग्रहण की होली के दिन 14 मार्च को कुछ जगहों पर चंद्रमा के लाल रंग की वजह से आसमान भी लाल हो जाएगा। 14 मार्च को आसमान में लाल रंग का चांद दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है।

0

हिंदू-धर्म के अनुसार होली का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। होली हिदुओं का एक प्रमुख त्योहार है जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। ये त्योहार दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन होलिका दहन किया जाता है तो दूसरे दिन रंगवाली होली खेली जाती है। ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

लेकिन इस साल होली के पर्व के साथ एक और खगोलीय घटना घटने वाली है चंद्र ग्रहण की होली के दिन 14 मार्च को कुछ जगहों पर चंद्रमा के लाल रंग की वजह से आसमान भी लाल हो जाएगा। 14 मार्च को आसमान में लाल रंग का चांद दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है। चूंकि इस दिन पूर्णिमा तिथि है और यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो लगभग 3 साल बाद आता है।

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन यानी 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक लगने वाला है। भारत में यह चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा, जिससे सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ऐसे में इसका कोई भी असर होली के हार पर भी नहीं होगा। ये ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अधिकांश अफ्रीका, अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया आदि में देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण से ये राशियां रहें सतर्क

वृषभ राशि

  • इस राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
  • ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी।
  • आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
  • कोई भी काम सोच समझकर करें।

सिंह राशि

  • सिंह राशि वालों के लिए भी साल का पहला ग्रहण खतरनाक साबित हो सकता है।
  • करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

मकर राशि

  • मकर राशि वालों को ग्रहण के दौरान सतर्क रहना होगा।
  • किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version