Champions Trophy Semi Final: Varun Chakaravarthy का जादू, Shubhman के हाथों कैच देकर लौटे Travis Head

Champions Trophy Semi Final: Varun Chakaravarthy का जादू, Shubhman के हाथों कैच देकर लौटे Travis Head

0
86

ICC Champions Trophy 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में India ने Australia को दूसरा बड़ा झटका दे दिया है। भारतीय स्पिनर Varun Chakaravarthy ने घातक गेंदबाजी करते हुए Travis Head को चलता किया। हेड का कैच स्लिप में खड़े Shubhman Gill ने शानदार तरीके से लपका, जिससे भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत पर ब्रेक लगा दिया।

Dubai इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय गेंदबाज शुरुआत से ही आक्रामक नजर आ रहे हैं। पहले मोहम्मद शमी ने भारत को शुरुआती सफलता दिलाई, और अब Varun Chakarvarathy ने अपनी फिरकी से कंगारू बल्लेबाजों को परेशान करना शुरू कर दिया है। Travis Head, जो अपनी लय में नजर आ रहे थे, Varun की घूमती गेंद को पढ़ नहीं पाए और बल्ले का किनारा लेकर गेंद सीधे शुभमन गिल के हाथों में चली गई।

Shubhman, ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच लपककर पूरे स्टेडियम में भारतीय फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। भारतीय टीम का जोश सातवें आसमान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई खेमे में तनाव बढ़ता जा रहा है। इस विकेट के साथ अब भारत की स्थिति और मजबूत हो गई है, और टीम इंडिया के गेंदबाज लगातार दबाव बना रहे हैं।

अब देखना होगा कि भारतीय गेंदबाज इस लय को बरकरार रखते हैं या ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज वापसी करने में सफल होते हैं। क्या India इस मुकाबले में Australia को पूरी तरह पटखनी देगा? इसका जवाब जल्द ही दुबई के मैदान पर मिलेगा|

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here