Home मनोरंजन ‘Sitaare Zameen Par’ के प्रीमियर में बवाल! Salman Khan के बॉडीगार्ड ने...

‘Sitaare Zameen Par’ के प्रीमियर में बवाल! Salman Khan के बॉडीगार्ड ने Junaid Khan को धक्का देकर पीछे हटाया, वायरल हुआ वीडियो

‘Sitaare Zameen Par’ के प्रीमियर में बवाल! Salman Khan के बॉडीगार्ड ने Junaid Khan को धक्का देकर पीछे हटाया, वायरल हुआ वीडियो

0
‘Sitaare Zameen Par’ के प्रीमियर में बवाल! Salman Khan के बॉडीगार्ड ने Junaid Khan को धक्का देकर पीछे हटाया, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई में Aamir Khan की फिल्म ‘Sitaare Zameen Par’ के प्रीमियर में एक चौंकाने वाली घटना हुई। फिल्म के प्रीमियर में जब Salman Khan पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों की नजरें उन्हीं पर थीं। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जो कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Aamir Khan के बेटे Junaid Khan ने Salman से मिलने की कोशिश की, लेकिन Salman के बॉडीगार्ड्स ने उन्हें पहचानने के बावजूद धक्का देकर पीछे हटा दिया। Junaid, Salman की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन सिक्योरिटी ने उन्हें पास नहीं जाने दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि Junaid कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें रोका जा रहा है।

Salman Khan इन दिनों सुरक्षा घेरे में हैं क्योंकि उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। इसी वजह से उनकी सिक्योरिटी टीम हर वक्त अलर्ट रहती है। इस प्रीमियर पर भी Salaman भारी सिक्योरिटी के साथ पहुंचे थे।

वीडियो में देखा गया कि Salman Khan बिना रुके आगे बढ़ते गए। ऐसा लगा कि उन्हें इस पूरे वाकये की भनक तक नहीं लगी। वहीं Junaid थोड़ी देर वहां खड़े रहे और फिर चुपचाप हट गए।

Junaid Khan ने 2024 में OTT फिल्म ‘Maharaj’ से डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फिल्म ‘Loveyapa’ Box Office पर नहीं चली। अब वो करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं और public events में ज्यादा नजर आ रहे हैं।

Aamir Khan की फिल्म ‘Sitaare Zameen Par’ 20 जून को रिलीज हुई है। इसमें उनके साथ Genelia D’Souza Lead रोल में हैं। यह फिल्म 2007 की हिट ‘Tare Zameen Par’ की Spiritual Sequel मानी जा रही है।

लेकिन फिलहाल सुर्खियों में फिल्म नहीं, बल्कि Salman के बॉडीगार्ड्स और Junaid के बीच की यह टक्कर है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version