Home देश दिल्ली CJP Protest Live: सीजेपी का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, CJP प्रोटेस्ट...

CJP Protest Live: सीजेपी का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शनिवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो स्टेशनों पर प्रतिबंध लगाए जाने की जानकारी सामने आई है।

दीपके ने देर रात जारी वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें हवाई अड्डे या बाद में गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन मार्च नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोकतंत्र को बचाना है और वे हिरासत में लिए जाने से नहीं डरते। उन्होंने रासुका या UAPA लगाए जाने की आशंका भी जताई।

दिल्ली पुलिस ने सुबह 6 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की है। कनॉट प्लेस, बाराखंबा रोड, पटेल चौक, गोल डाकखाना और संसद मार्ग के आसपास यातायात प्रभावित हो सकता है। यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

View the liveblog

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version