11.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

GIS 2025 की तैयारियों पर CM Mohan Yadav संतुष्ट, बोले – निवेशकों को मिलेगा अनोखा अनुभव

GIS 2025 की तैयारियों पर CM Mohan Yadav संतुष्ट, बोले – निवेशकों को मिलेगा अनोखा अनुभव

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2025 का आयोजन किया जाएगा। CM Mohan Yadav की अध्यक्षता में इस बड़े आयोजन की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तर पर बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिट को भव्य, सुव्यवस्थित और परिणाममुखी बनाया जाए। इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को सुबह 10 बजे शामिल होंगे और मध्य प्रदेश की नई इंडस्ट्रियल नीतियों की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी समिट स्थल पर बनाए गए एमपी एक्सपीरियंस जोन का निरीक्षण भी करेंगे। इस जोन में डिजिटल वॉकथ्रू के जरिए मध्य प्रदेश की संस्कृति, विकास और भविष्य की योजनाओं को दिखाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समिट का उद्देश्य राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करना है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि GIS में शामिल होने वाले सभी निवेशकों का पारंपरिक भारतीय आतिथ्य से स्वागत किया जाए। साथ ही, मध्य प्रदेश की कला, संस्कृति, खानपान और स्थानीय विशेषताओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाए। भोपाल को और सुंदर बनाने के लिए झीलों का सौंदर्यीकरण, बोटिंग और ई-बोट राइड जैसी सुविधाएं देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

GIS से बढ़ेंगी नौकरियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समिट से राज्य में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। भोपाल के नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग को GIS की सफलता के लिए बेहद जरूरी बताया गया। खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग को जल क्रीड़ा (वाटर स्पोर्ट्स) आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि निवेशकों को भोपाल का एक अनूठा अनुभव मिल सके।

अधिकारियों के अनुसार, इस समिट में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें 10 राजदूत, 8 उच्चायुक्त और 7 वाणिज्य दूतावास प्रमुख होंगे। अब तक 31,659 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और 18,736 से ज्यादा प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है। समिट स्थल पर “वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट” (ODOP) थीम पर एक विशेष गांव भी बनाया जाएगा, जहां मिट्टी के बर्तन, टेराकोटा हस्तशिल्प और मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध मूर्तियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने GIS की तैयारियों पर संतोष जताया और सभी विभागों से समन्वय बनाकर इसे सफल बनाने की अपील की। बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार कश्यप, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौड़, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक रमेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, मुख्य सचिव अनुराग जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि GIS के सफल आयोजन से भोपाल को वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में पहचान मिलेगी। उन्होंने सभी से मिलकर इस समिट को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!