Home देश अयोध्या में राममय हुए CM योगी, राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर...

अयोध्या में राममय हुए CM योगी, राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर बोले- 3 पीढ़ियों के बाद आया अवसर

0

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘अयोध्या में हर दिन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन के लिए आ रहे हैं।

आज अयोध्या को जिस रूप में हम सबके सामने देख रहे हैं। आपने देखा होगा, ये अवसर हम सबके लिए किस रूप में आया, किसी से सोचा था अयोध्या के बारे में? आज से पांच साल, दस साल पहले इसी अयोध्या में बिजली तक नहीं मिलती थी।

हजारों साल पहले लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए बाद भगवान श्री राम अयोध्या विराजे थे और आज हजारों सालों बाद भी अयोध्या में कोई एयरपोर्ट नहीं था, जहां फ्लाइट लैंड कर सके, लेकिन आज अयोध्या के पास खुद का एयरपोर्ट है।’

देश की पहली सोलर सिटी बनी अयोध्या

उन्होंने कहा, ‘आज आप अयोध्या में कहीं भी जाएंगे तो अयोध्या में होने का एहसास होता है। आज अयोध्या देश की पहली सोलर सिटी बन चुकी है। सूर्यवंशियों की अयोध्या सूर्य से चल रही है। ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। लेकिन ये अचानक नहीं हुआ। इसके लिए एक लंबे संंघर्ष को आगे बढ़ाना पड़ा। दर्जनों पीढ़ीयां चली गईं और उनकी कामना यही थी कि अयोध्या में प्रभु श्री राम को विराजमान देख सकें। संकल्प उनका इतना दृढ़ था कि उसे पूरा करने के लिए हम सौभाग्यशाली हैं कि इन तिथियों को देखने का सौभाग्य हमें प्राप्त है।’

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version