देश दुनिया में आज भी तमाम जगहों पर लड़के और लड़कियों के बीच भेदभाव किया जाता है। समाज में इन स्थितियों को दूर करने और बेटियों को उनके सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।लड़कियों को सशक्त बनाने और समाज में उनके सामने आने वाले मुद्दों से निपटने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। सरकार ने 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस घोषित किया है, जो पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की शपथ ग्रहण की तारीख है। इंदिरा गांधी देश में इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला थीं।
2008 में पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यालय में महिला विकास मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का निर्णय किया गया था। राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन का उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर बनकर समाज के मुख्य धारा में शामिल करना है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस का मकसद
राष्ट्रीय बालिका दिवस का मकसद समाज में बेटियों को लेकर हो रहे भेदभाव को दूर करना है और उन्हें बराबरी का दर्जा दिलाना है। यह दिन बेटियों को उनकी शक्ति, सामर्थ्य के साथ उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का दिन है। बेटियों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार भी तमाम प्रयास कर रही है। इसके लिए, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र जैसी तमाम योजनाएं चलाती है। इसके अलावा तमाम राज्यों में भी बेटियों के लिए कई तरह की स्कीम चलाई जा रही हैं।
बालिका दिवस के अवसर पर बधाई
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बधाई दी और कहां की आज भारत की महिलाएं प्रगति के सपनों से भरी हैं।
प्रियंका गांधी ने एक्स पर अंबेडकर जी के शब्दों को उजागर करते हुए कहा, “ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था, “मैं किसी समाज की प्रगति को उसे समझ में महिलाओं की प्रगति से मापता हूं”। आज भारत की महिलाएं प्रगति के सपनों और भविष्य के लिए आकांक्षाओं से भरी है। वह क्षेत्र में ऊंची उड़ान भर रही है। महिलाएं शक्ति, साहस, समर्पण और धैर्य की प्रतीक, हमारा गौरव हैं। लिए हम प्रतिज्ञा करें कि हम अपनी बेटियों के लिए समानता और न्याय सुनिश्चित करेंगे और उन्हें उनका पूरा अधिकार देंगे। देश की सभी बेटियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेरा प्यार और शुभकामनाएं”।
इस मौके पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए व्यापक अवसर सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिज्ञा दोहराई। उन्होंने एक पर पोस्ट किया और कहा, “ आज, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए अवसरों की एक लंबी कथा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिज्ञा दोहराते हैं। भारत को सभी क्षेत्रों में बालिकाओं की उपलब्धियां पर गर्व है। उनके कारनामे हमें प्रेरित करते रहते हैं। हमारी सरकार ने शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य सेवा आदि जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है। जिसने बालिका सशक्तिकरण में योगदान दिया है। हम बालिका के खिलाफ होने वाले किसी भी भेदभाव को सुनिश्चित करने के लिए एक समान रूप से दृढ़ हैं”।