भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Rohit Sharma इस बीच सुर्खियों में छाए हुए हैं। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। भारत ने ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर अपने सभी 3 मैच जीत लिए हैं।
हालांकि, जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जा रहा था, उस दौरान कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने टीम इंडिया के कैप्टन Rohit Sharma को लेकर एक ऐसा विवादित बयान दे दिया है, जिसे लेकर हंगामा मच गया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने रोहित शर्मा के लिए मोटा और अप्रभावी कप्तान बताया है।
वहीं भाजपा ने इस पर भड़कते हुए कांग्रेसी प्रवक्ता पर बॉडी शेमिंग करने का आरोप लगाया है। अब इस मामले राजनीति गरमाई हुई है।
Rohit Sharma एक खिलाड़ी के तौर पर मोटे हैं: कांग्रेस प्रवक्ता
- राधिका खेड़ा ने कांग्रेस की प्रवक्ता पर निशाना साधते हुए लिखा कि “रोहित शर्मा विश्व कप विजेता कप्तान हैं।
- आपका नेता, राहुल गांधी अपनी ही पार्टी को धराशायी किये बिना उसकी कप्तानी भी नहीं कर सकते।
- भारत के गौरव पर घटिया प्रहार करने से पहले कांग्रेस को अपने डूबते वंश की चिंता करनी चाहिए।
