34.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

Govinda और Sunita के रिश्ते में दरार? Divorce की खबरों से फैंस हैरान

Govinda और Sunita के रिश्ते में दरार? Divorce की खबरों से फैंस हैरान

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Govinda और उनकी पत्नी Sunita Ahuja के रिश्ते में दरार की खबरों से इंटरनेट पर हलचल मच गई है। 37 सालों से साथ रह रहे इस कपल के अलग होने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, अभी तक दोनों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन खबरों के मुताबिक, सुनीता ने कुछ महीने पहले ही कानूनी रूप से अलग होने का नोटिस भेजा था।

सूत्रों के मुताबिक, उनके बीच अनबन की वजह परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा दिए गए बयान हैं, जिससे Govinda और Sunita के रिश्ते में खटास आई है। Govinda के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा, “हां, कुछ मतभेद हुए हैं, लेकिन इसे सुलझाने की कोशिश की जा रही है। गोविंदा अपनी नई फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं और इस समय उनके ऑफिस में कई कलाकारों का आना-जाना लगा हुआ है।”

जब Govinda से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे अपने फिल्मों के काम में व्यस्त हैं। दूसरी ओर, सुनीता ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है।

इस बीच, यह भी चर्चा है कि उनके रिश्ते में आई दरार की एक वजह गोविंदा की एक मराठी को-स्टार के साथ बढ़ती नजदीकियां हो सकती हैं। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Sunita पहले भी यह खुलासा कर चुकी हैं कि वह अपने बच्चों के साथ अलग अपार्टमेंट में रहती हैं, जबकि गोविंदा उसी गली में बने अपने बंगले में रहते हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने हंसते हुए कहा था, “कोई मुझे गोविंदा से अलग नहीं कर सकता।”

हाल ही में Sunita ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि उम्र के साथ पति पर नजर रखना जरूरी हो जाता है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “साठ के बाद आदमी सठिया जाता है, पता नहीं क्या कर बैठे!” उन्होंने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि पतियों को हमेशा काबू में रखना चाहिए।

Govinda और Sunita के दो बच्चे हैं – नर्मदा (टीना) आहूजा और यशवर्धन। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह जोड़ी वाकई अलग होती है या फिर इन खबरों पर विराम लगाते हुए अपने रिश्ते को संभाल लेती है।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!