Cristiano Ronaldo ने 40 वें बर्थडे पर खुद को बताया ऑल टाइम ग्रेटेस्ट फुटबॉलर

Cristiano Ronaldo ने बुधवार को अपना 40 वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने स्पेशल मौके पर खुद को सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर करार दिया। Lionel Messi की तारीफ की लेकिन खुद को बेहतर बताने से पीछे नहीं हटे। Cristiano Ronaldo दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी है जिन्होंने 900 से ज्यादा गोल दागे हैं।

0
45

Cristiano Ronaldo ने बुधवार को अपना 40 वां जन्मदिन मनाया। वह अपना जन्मदिन उसी आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के साथ मनाते हैं जिस तरह उन्हें अपने सफल करियर के दौरान हमेशा से गर्व किया है। Ronaldo बुधवार को 40 साल के हो गए हैं और उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं की दुनिया का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर कौन है।

Ronaldo मैं एक स्पेनिश टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैं फुटबॉल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हूं। हालांकि मैं बाएं पैर का अधिक इस्तेमाल नहीं करता, लेकिन बाएं पैर से गोल करने के मामले में मैं इतिहास में शीर्ष 10 में हूं। इन आंकड़ों से पता चलता है कि मैं अब तक का सबसे संपूर्ण खिलाड़ी हूं”।

उन्होंने आगे कहा, मैं खेल में अपने दिमाग का अच्छा इस्तेमाल करता हूं। मैं अच्छी फ्री किक लेता हूं। मैं तेज दौड़ लगाता हूं, मैं दमदार हूं, मैं अच्छी कूद लगता हूं। मैंने कभी भी खुद से बेहतर किसी को नहीं देखा। हालांकि, Ronaldo ने Lionel Messi की भी तारीफ की, कि वे एक अच्छे खिलाड़ी है लेकिन खुद को बेहतर बताने से पीछे नहीं हटे।

Portugal के इस स्टार खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक 217 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम पर 135 गोल दर्ज है जो विश्व रिकॉर्ड है। Ronaldo ने पहले भी कई बार कहा है कि उन्हें लगता है कि वह फुटबॉल के इतिहास में अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर उभारेंगे। जब भी उनसे इस चर्चा के बारे में पूछा गया कि उनमें और Messi में कौन सर्वश्रेष्ठ है तो उन्होंने हमेशा Argentina खिलाड़ियों की प्रशंसा की लेकिन वह खुद को बेहतर बताने से पीछे कभी नहीं हटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here