Dandruff Removal Tips: सर्दी खत्म होने के बाद भी नहीं जा रही सिर पर जमा रूसी तो ये नुस्खे आजमाकर देख लें

रूसी सिर की त्वचा पर जमे हुए सूखे स्किन सेल्स के कारण होती है, जो बालों को बेजान और कमजोर बना सकती है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इसे जड़ से खत्म कर सकते हैं।

0
43

Dandruff Removal Tips: सर्दियों में रूसी की समस्या आम होती है, लेकिन अगर मौसम बदलने के बाद भी सिर पर जमी रूसी बनी हुई है, तो यह परेशानी का कारण बन सकती है।

दरअसल, बदलते मौसम में भी लोग रूसी की समस्या से परेशान रहते हैं। रूसी से बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं और सिर में खुजली भी होने लगती है। अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। यहां हम इसको लेकर कुछ आसान नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको अवश्य राहत मिलेंगी।

नींबू और नारियल तेल

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड रूसी को खत्म करने में मदद करता है, वहीं नारियल तेल बालों को पोषण देता है। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। हल्के हाथों से सिर की मालिश करें और 30 मिनट बाद शैंपू कर लें। हफ्ते में दो बार इसे इस्तेमाल करें।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो रूसी को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं। ताजा एलोवेरा जेल निकालकर सिर की त्वचा पर लगाएं। 20-30 मिनट बाद हल्के शैंपू से धो लें। हफ्ते में तीन बार इसे आजमाएं।

दही और मेथी का पेस्ट

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्कैल्प को साफ करता है, जबकि मेथी रूसी हटाने में मदद करती है। इसके इस्तेमाल के लिए रातभर भिगोई हुई मेथी को पीसकर दही में मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं और 40 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

सेब का सिरका

सेब का सिरका स्कैल्प का पीएच बैलेंस बनाए रखता है और रूसी को दूर करता है। सेब के सिरके और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। शैंपू करने के बाद इस मिश्रण से बालों को धोएं। हफ्ते में दो बार इसे ट्राई करें।

 

नारियल तेल और कपूर

कपूर एंटीफंगल होता है, जो स्कैल्प में जमा फंगस को हटाने में कारगर है। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चुटकी कपूर मिलाएं। सिर की हल्के हाथों से मालिश करें और रातभर छोड़ दें। सुबह हल्के शैंपू से बाल धो लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here