Dark Underarms Treatment: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में लड़कियों को हर तरह की ड्रेसेस पहनना काफी पसंद होता है। हालांकि कुछ लड़कियों को स्लीवलेस ड्रेसेस पहनने में काफी झिझक का सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसा डार्क अंडरआर्म्स (Dark Underarms ) की वजह से भी होता है।
बगल के कालेपन को छुपाने के लिए कई लड़कियां हाथ उठाने से भी परहेज करती हैं। जिस कारण न सिर्फ उन्हें फैशन को नजरअंदाज करना पड़ता है बल्कि अपनी इच्छाओं को भी त्यागना पड़ता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर अपनी डार्क अंडरआर्म्स को क्लीन कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
डार्क अंडरआर्म्स को दूर करेंगे ये उपाय
आलू का रस
आलू का जूस निकालकर इसमें गुलाब जल मिला लें और फिर इसे 10-15 मिनट तक स्किन पर लगाने के बाद धो लें। इससे आपकी काली अंडरआर्म्स फिर से ब्राइट होने लगेगी।
कच्चा दूध
एक कप कच्चे दूध और गुलाब जल को मिलाकर कॉटन की मदद से अंडरआर्म्स पर लगाएं और 5 मिनट बाद धो लें। इससे कुछ ही दिनों में आपकी डार्क अंडरआर्म्स का रंग हल्का होने लगेगा।

हल्दी-चंदन
एक चम्मच हल्दी में चंदन डालकर मिलाना है। अब इस पेस्ट को आर्म्स में 10-15 मिनट तक लगाने के बाद धो लें। इससे आपकी त्वचा भीतर से साफ होकर बाहर से चमकने लगेगी।
संतरे के छिलके का पाउडर
संतरे के छिलकों को सूखाकर पीस लें, फिर इसका पाउडर बनाकर इसमें कच्चा दूध और गुलाब जल मिला लें। इस लेप को अंडरआर्म्स में 10-15 मिनट लगाने के बाद धो लें। इससे स्किन की रंगत साफ और चमकदार हो जाएगी।
नीम और हल्दी का पेस्ट
नीम और हल्दी दोनों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इन दोनों का पेस्ट बनाकर अंडरआर्म्स पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा की रंगत हल्की होती है।
नींबू का रस
नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं। अंडरआर्म्स पर नींबू का रस लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। इससे स्किन का रंग हल्का हो सकता है।

शहद
शहद स्किन को नमी प्रदान करता है और नींबू स्किन को हल्का करता है। शहद और नींबू का मिश्रण अंडरआर्म्स पर लगाएं और कुछ समय बाद धो लें।
दही और हल्दी का पैक
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन चमक देता है। हल्दी और दही का पेस्ट बनाकर अंडरआर्म्स पर लगाएं। यह स्किन को हल्का करने में मदद करता है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। अंडरआर्म्स पर ताजे एलोवेरा जेल का उपयोग करने से स्किन को ठंडक मिलती है और यह डार्कनेस को कम करने में मदद करता है।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बनाकर अंडरआर्म्स पर लगाएं। यह स्किन के लिए अच्छा होता है और रंगत को हल्का करने में मदद करता है।
