Home ट्रेंडिंग Manali में मौत का झूला! Zip Line टूटी और 30 फीट नीचे...

Manali में मौत का झूला! Zip Line टूटी और 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी मासूम बच्ची, चीखों से कांपा पहाड़

Manali में मौत का झूला! Zip Line टूटी और 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी मासूम बच्ची, चीखों से कांपा पहाड़

0
Manali में मौत का झूला! Zip Line टूटी और 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी मासूम बच्ची, चीखों से कांपा पहाड़

Manali की वादियों में छुट्टियां मनाने आए एक परिवार की खुशियां उस वक्त चीखों में बदल गईं, जब उनकी बेटी adventure ride के दौरान खाई में गिर गई। Nagpur से आए Praful Bijve अपनी पत्नी और बेटी Trisha के साथ मनाली घूमने आए थे। 8 जून को Trisha Zip Line पर थी, तभी अचानक केबल टूट गई और वह 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्ची हवा में झूल रही थी, वैसे ही जिप लाइन की रस्सी टूटी और वह सीधा नीचे गिर गई। वहां मौजूद लोग चिल्लाते रहे लेकिन कुछ कर नहीं पाए।

गंभीर चोट लगने के बाद Trisha को फौरन Manali के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे Chandigarh और फिर Nagpur के एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके पैर में कई फ्रैक्चर हैं, लेकिन वह खतरे से बाहर है।

परिवार का आरोप है कि Manali Zip Line पर कोई भी सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। न हेलमेट, न गाइड और न ही कोई इमरजेंसी सुविधा। Trisha के पापा ने बताया कि हादसे के बाद ऑपरेटर मौके से भाग गया और मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

इस खतरनाक हादसे के बाद अब पुलिस और पर्यटन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अब देखा जा रहा है कि मनाली में चल रही Adventure Activities में कितनी सुरक्षा है। लोग सवाल पूछ रहे हैं – क्या मस्ती के नाम पर ऐसे जानलेवा खेल चलते रहेंगे?

इस घटना ने सभी पर्यटकों को झकझोर दिया है। जहां लोग सुकून और मस्ती के लिए आते हैं, वहां इस तरह की लापरवाही किसी की जान भी ले सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version