34.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

Delhi Assembly Election: PM Modi ने युवाओं को दिया खास संदेश, कहा- पहले मतदान, फिर जलपान

Delhi Assembly Election: PM Modi ने युवाओं को दिया खास संदेश, कहा- पहले मतदान, फिर जलपान

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह मतदान शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने खासतौर पर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को संदेश दिया – “पहले मतदान, फिर जलपान।”

दिल्ली में सियासी जंग तेज

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस फिर से अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं।

इस हाई-वोल्टेज चुनाव में कुल 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए 13,766 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है, जहां 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 220 कंपनियां अर्धसैनिक बलों की तैनात की हैं। इसके अलावा, 35,626 दिल्ली पुलिस कर्मी और 19,000 होम गार्ड सुरक्षा ड्यूटी पर लगाए गए हैं। लगभग 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कुछ जगहों पर ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

पिछले चुनावों में कैसा रहा था मतदान

2020 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली में 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में यह घटकर 56 प्रतिशत ही रह गया। इस बार सभी की निगाहें मतदान प्रतिशत पर टिकी हुई हैं, जो चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकता है।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!