Home चुनाव चुनाव 2025 Delhi की सियासी जंग शुरू, Jaishankar और Rahul Gandhi समेत कई नेताओं...

Delhi की सियासी जंग शुरू, Jaishankar और Rahul Gandhi समेत कई नेताओं ने किया मतदान

Delhi की सियासी जंग शुरू, Jaishankar और Rahul Gandhi समेत कई नेताओं ने किया मतदान

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान बुधवार सुबह 7 बजे से जारी है। राजधानी की 70 विधानसभा सीटों पर 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बार मुकाबला AAP, BJP और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय है। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

मतदान की शुरुआत के साथ ही कई दिग्गज नेताओं ने अपना वोट डाला। विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुबह-सुबह मतदान केंद्र पहुंचे।

AAP के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी आर. एलिस वाज ने भी अपना वोट डाला।

इसके अलावा, AAP प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज (ग्रेटर कैलाश), बीजेपी के कपिल मिश्रा (करावल नगर), कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित (नई दिल्ली) और अलका लांबा (कालकाजी) ने भी मतदान किया।

इस चुनाव में AAP लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि बीजेपी और कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए मैदान में हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में 13,766 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो रही है।

निगरानी और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए 220 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां, 35,626 दिल्ली पुलिस कर्मी और 19,000 होम गार्ड्स तैनात किए गए हैं। 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां ड्रोन कैमरों और क्यूआरटी की निगरानी रखी जा रही है।

2015 में 67.47% मतदान हुआ था, जबकि 2020 में यह घटकर 62.59% रह गया। 2024 के लोकसभा चुनाव में 56% वोटिंग दर्ज की गई थी। इस बार सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या दिल्ली में मतदान प्रतिशत बढ़ेगा?

अब सबकी निगाहें दिल्ली के मतदाताओं पर हैं, जो अगले मुख्यमंत्री का फैसला करने वाले हैं। 8 फरवरी को यह साफ हो जाएगा कि दिल्ली का ताज किसके सिर सजेगा|

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version