Home मनोरंजन मूवी Dhamaal 4 की शूटिंग शुरू! Ajay Devgn के साथ फिर लौटेगा कॉमेडी...

Dhamaal 4 की शूटिंग शुरू! Ajay Devgn के साथ फिर लौटेगा कॉमेडी का तूफान

Dhamaal 4 की शूटिंग शुरू! Ajay Devgn के साथ फिर लौटेगा कॉमेडी का तूफान

0
Dhamaal 4 की शूटिंग शुरू! Ajay Devgn के साथ फिर लौटेगा कॉमेडी का तूफान

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘Dhamaal’ एक बार फिर तहलका मचाने को तैयार है। ‘Dhamaal 4’ की शूटिंग अब आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है और इस बात की जानकारी खुद Ajay Devgn ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। Ajay Devgn ने एक ग्रुप फोटो पोस्ट की जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और प्रोडक्शन टीम नजर आई।

फिल्म की पहली शूटिंग लोकेशन Maharashtra की खूबसूरत वादियों – Malshej घाट में रखी गई थी, जहां हंसी के धमाके के साथ पहला शेड्यूल पूरा हुआ। अब शूटिंग का दूसरा हिस्सा मुंबई में शुरू होगा।

इस बार भी ‘Dhamaal 4’ की कास्ट धमाकेदार है। Ajay Devgn के साथ हैं संजय मिश्रा, अरशद वारसी, Riteish Deshmukh, जावेद जाफरी, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और उपेंद्र लिमये। साथ ही कॉमेडी का तड़का लगाएंगे रवि किशन और विजय पाटकर जैसे मंझे हुए कलाकार।

फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं Indra Kumar और प्रोडक्शन में हैं अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत पाठक और आनंद पंडित।

‘Dhamaal’ की शुरुआत 2007 में हुई थी और उस फिल्म ने कॉमेडी का ऐसा जादू बिखेरा कि ‘Double Dhamaal’ और ‘Total Dhamaal’ जैसी सुपरहिट सीक्वेल्स भी बन गईं। अब ‘Dhamaal 4’ से उम्मीदें आसमान छू रही हैं और फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

कॉमेडी, मस्ती और पागलपन का ये कॉम्बो जल्द ही बड़े पर्दे पर फिर से धमाल मचाने को आ रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version