Home देश DJ की धुनों में दब गई चीख! Alwar के Golden Water Park...

DJ की धुनों में दब गई चीख! Alwar के Golden Water Park में 9 साल के मासूम की डूबकर मौत, प्रबंधन पर लगे गंभीर आरोप

DJ की धुनों में दब गई चीख! Alwar के Golden Water Park में 9 साल के मासूम की डूबकर मौत, प्रबंधन पर लगे गंभीर आरोप

0
DJ की धुनों में दब गई चीख! Alwar के Golden Water Park में 9 साल के मासूम की डूबकर मौत, प्रबंधन पर लगे गंभीर आरोप

राजस्थान के Alwar जिले में रविवार को गर्मी की छुट्टी मस्ती से मातम में बदल गई, जब एक 9 साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा Alwar के कटी घाटी स्थित Golden Water Park में हुआ। सबसे हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद भी पार्क में तेज आवाज में DJ बजता रहा, जैसे कुछ हुआ ही नहीं।

मृतक बच्चे का नाम नमन था, जो अपने पिता गुर्जर सिंह और परिवार के साथ छुट्टियां मनाने Alwar के इस water park में आया था। शाम के वक्त जब वह अन्य बच्चों के साथ पूल में खेल रहा था, तभी वह अचानक गायब हो गया।

परिजनों ने जब उसे आसपास नहीं देखा तो तलाश शुरू की। काफी देर बाद स्विमिंग पूल में झांकने पर नमन बेहोश हालत में पानी में मिला। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया और Alwar के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने water park प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए और अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया।

परिवार का आरोप है कि पार्क में ना कोई तैराक (लाइफगार्ड) था, ना ही कोई मेडिकल इमरजेंसी सुविधा। हादसे के बाद भी DJ की तेज आवाज में म्यूजिक चलता रहा, कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया, और ना ही पार्क को खाली कराया गया।

यहां तक कि जब परिजनों ने सवाल उठाए, तो कर्मचारियों ने बदसलूकी की। मामला बिगड़ता देख स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। अब Alwar सदर थाना पुलिस ने परिवार की शिकायत पर वाटर पार्क के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अब सवाल ये उठता है कि जब लोग भारी टिकट लेकर ऐसे पार्कों में जाते हैं, तो क्या उनकी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं होती? क्या मासूमों की जिंदगी यूं ही DJ की धुनों में गुम होती रहेगी?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version