Home देश DNA से खुलेगा मौत का रहस्य: Air India हादसे में 275 टुकड़ों...

DNA से खुलेगा मौत का रहस्य: Air India हादसे में 275 टुकड़ों से होगी पहचान, सिर्फ 72 घंटे में सामने आएगा सच

DNA से खुलेगा मौत का रहस्य: Air India हादसे में 275 टुकड़ों से होगी पहचान, सिर्फ 72 घंटे में सामने आएगा सच

0
DNA से खुलेगा मौत का रहस्य: Air India हादसे में 275 टुकड़ों से होगी पहचान, सिर्फ 72 घंटे में सामने आएगा सच

Ahmedabad से London जा रही Air India की फ्लाइट AI171 के भयानक हादसे के बाद अब तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा इतना भयंकर था कि कई शव जलकर पूरी तरह पहचान से बाहर हो गए। अब सिर्फ DNA टेस्ट ही आखिरी उम्मीद है।

डॉक्टरों ने बताया कि 275 शरीर के टुकड़े इकट्ठा किए गए हैं, जो बुरी तरह जल चुके हैं। इन टुकड़ों को पहचानने के लिए परिजनों से DNA सैंपल लिए गए हैं। Dr Saumil P. Merchant ने कहा, “DNA रिपोर्ट आने में आमतौर पर 3 महीने लगते हैं, लेकिन इस बार 72 घंटे में सब कुछ पूरा किया जाएगा।”

ये जांच Ahmedabad और Gandhinagar की Forensic Labs में हो रही है। हादसे में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 Canadian citizen सवार थे। इसके अलावा 12 क्रू मेंबर थे। सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा है। बाकी सबकी किस्मत राख में बदल चुकी है।

Home Minister Amit Shah ने कहा कि DNA टेस्ट की रिपोर्ट के बाद ही अंतिम आंकड़ा जारी किया जाएगा और मृतकों के शव उनके परिवारों को सौंपे जाएंगे। BJ medical college के एक हॉल को Temporary Sample Collection Center बना दिया गया है, जहाँ परिजन बिलखते हुए अपनों की पहचान के लिए सैंपल दे रहे हैं।

हादसा टेकऑफ के सिर्फ 33 सेकंड बाद हुआ, जब प्लेन दो इमारतों से टकरा गया और जलता हुआ गिर पड़ा। अंदर बैठे लोग चीख भी नहीं पाए और पल भर में सबकुछ खत्म हो गया।

अब पूरा देश उन 275 टुकड़ों में अपने लोगों को ढूंढ रहा है और इंतज़ार है उन 72 घंटों का, जो सैकड़ों परिवारों की किस्मत बदल देंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version