Home टेक Elon Musk का दावा: 5 साल में रोबोट होंगे इंसान सर्जन से...

Elon Musk का दावा: 5 साल में रोबोट होंगे इंसान सर्जन से भी बेहतर

Elon Musk का दावा: 5 साल में रोबोट होंगे इंसान सर्जन से भी बेहतर

0
Elon Musk का दावा: 5 साल में रोबोट होंगे इंसान सर्जन से भी बेहतर

टेक्नोलॉजी के माहिर और Tesla के CEO Elon Musk ने एक बड़ा दावा किया है कि अगले 5 सालों में रोबोट अच्छे से अच्छे इंसान सर्जन से भी बेहतर काम करने लगेंगे। मस्क के मुताबिक, रोबोटिक हाथ इंसान के हाथों से ज्यादा सटीक होते हैं, जिससे सर्जरी के मामले में ये इंसान से आगे बढ़ सकते हैं।

Musk का यह बयान उस वक्त आया जब उन्होंने Medtronic के Hugo रोबोटिक सर्जरी सिस्टम के बारे में सुना। हाल ही में, इस सिस्टम ने 137 सर्जरी की, जिनमें प्रोस्टेट, किडनी और ब्लैडर के ऑपरेशन शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक, Hugo रोबोट की सफलता दर 98.5 प्रतिशत थी, जबकि इसका लक्ष्य 85 प्रतिशत था। सिर्फ दो सर्जरी में पारंपरिक तरीके का इस्तेमाल किया गया।

हालांकि Elon Musk ने यह भी कहा कि यह अभी नहीं कहा जा सकता कि रोबोट इंसान सर्जन की जगह ले लेंगे, लेकिन भविष्य में यह बहुत संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी कंपनी न्यूरालिंक में रोबोट का इस्तेमाल मस्तिष्क से जुड़े इलाज के लिए किया जाता है, क्योंकि इंसान के लिए इतने सटीक काम करना असंभव होता है।

Elon Musk का मानना है कि आने वाले समय में रोबोट न सिर्फ डॉक्टरों का सहारा बनेंगे, बल्कि एक दिन वह खुद से सर्जन के रूप में काम करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version