फडणवीस का बड़ा बयान: ‘छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ गुस्सा भड़काया’

Nagpur violence औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद के बाद नागपुर में जमकर हिंसा हुई। महाल और हंसपुरी में दो गुटों में झड़प के बाद पत्थरबाजी की घटना सामने आई। हिंसा में कई लोगों के घर दुकानें और वाहन तक जल गए। अब इस पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये हिंसा योजनाबद्ध थी।

0
83
Sangli: Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis addresses at a campaign rally for Zilla Panchayat election in Sangli on Thursday.PTI Photo (PTI2_16_2017_000202B)
महाराष्ट्र का नागपुर हिंसा की आग में झुलस गया है। औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद के बाद नागपुर के महाल और हंसपुरी में दो गुटों में हिंसा हुई। हिंसा में कई लोगों के घर, दुकानें और वाहन तक जल गए। अब इस पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। 

पहले से योजनाबद्ध लग रही हिंसा

सीएम ने कहा कि यह हिंसक घटना और दंगे पहले से ही योजनाबद्ध लग रहे हैं। सीएम ने ये भी कहा कि छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों के गुस्से को भड़का दिया है, फिर भी सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए। 

उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई होगी

फडणवीस ने आगे कहा पुलिस पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस हिंसा में पुलिस के कई अधिकारी जख्मी हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

हिंसा का CCTV फुटेज आया सामने

अब इस हिंसा का वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में वीएचपी और बजरंग दल के प्रदर्शन के हो रहे विरोध के दौरान भड़की हिंसा दिखाई दे रही है। उपद्रवियों ने रिहायशी इलाकों में घुसकर वाहनों को नुकसान पहुंचाया और पत्थरबाजी की।
पुलिस ने बताया कि बीती रात 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच ओल्ड भंडारा रोड के पास हंसपुरी इलाके में भी झड़प हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अनियंत्रित भीड़ ने कई वाहनों को जला दिया, घरों और इलाके में एक क्लीनिक में तोड़फोड़ की।
दंगाईयों ने लोगों के घरों पर भी पत्थर फेंके। पीटीआई से बात करते हुए, महल में चिटनिस पार्क के पास ओल्ड हिसलोप कॉलेज क्षेत्र के कुछ निवासियों ने दावा किया कि शाम 7.30 बजे के आसपास एक भीड़ उनके इलाके में घुस आई और उनके घरों पर पत्थर फेंकने लगी और गलियों में खड़ी कई कारों में तोड़फोड़ की। चार कारों में तोड़फोड़ की गई, जिनमें से एक बुरी तरह जल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here