Home देश पगड़ी गिरते ही भड़के किसान! Rakesh Tikait से बदसलूकी के बाद Muzaffarnagar...

पगड़ी गिरते ही भड़के किसान! Rakesh Tikait से बदसलूकी के बाद Muzaffarnagar बना गुस्से का मैदान

पगड़ी गिरते ही भड़के किसान! Rakesh Tikait से बदसलूकी के बाद Muzaffarnagar बना गुस्से का मैदान

0

Muzaffarnagar में Farmer leader Rakesh Tikait के साथ हुई धक्का-मुक्की और पगड़ी गिरने की घटना ने पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आग लगा दी है। शुक्रवार को हुई इस शर्मनाक घटना के बाद किसान संगठनों का गुस्सा सड़कों पर उमड़ पड़ा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि शनिवार को शहर के GIC Ground में एक विशाल किसान पंचायत बुलाई गई है, जहां हजारों किसानों के पहुंचने की उम्मीद है।

Pahalgam आतंकी हमले के विरोध में Muzaffarnagar Town Hall में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे Rakesh Tikait को वहां कुछ लोगों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। मंच पर मौजूद लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की, झंडे लहराए और देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी अफरा-तफरी में Tikait की पगड़ी गिर गई, जिससे वो बुरी तरह आक्रोशित हो गए। उन्होंने मंच से भड़कते हुए कहा कि ये “नए हिंदू” Nagpur की सोच वाले लोग हैं, जो देश को बांटना चाहते हैं।

इस घटना के बाद शुक्रवार को ही टिकैत ने अपने आवास पर BKU की आपात बैठक बुलाई, जहां कार्यकर्ताओं ने इसे किसान अपमान करार दिया और ऐलान किया कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे। बैठक में BKU अध्यक्ष नरेश टिकैत भी शामिल हुए और रणनीति बनाई गई कि शनिवार को पंचायत के जरिए विरोध की दिशा तय की जाएगी।

BKU समर्थकों का कहना है कि अब यह सिर्फ Rakesh Tikait का नहीं, बल्कि पूरे किसान समाज का अपमान है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन हाई अलर्ट पर है और GIC Ground में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Muzaffarnagar इस समय गुस्से की आग में तप रहा है, और किसान पंचायत से क्या बड़ा फैसला निकलेगा, इस पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version