Home देश अचानक बंद हुए FIITJEE के सेंटर, बच्चो का भविष्य फंसा बीच मजधार...

अचानक बंद हुए FIITJEE के सेंटर, बच्चो का भविष्य फंसा बीच मजधार में !

देश के जाने माने इंजीनियरिंग कोचिंग संस्थान FIITJEE के कई सेंटर अचानक बंद हो गए हैं। जिससे छात्रों और अभिभावकों में अफरातफरी मच गयी है। नोएडा के FIITJEE सेंटर में बिना किसी नोटिस के बंद कर दिये गए। 

0

देश के जाने माने इंजीनियरिंग कोचिंग संस्थान FIITJEE के कई सेंटर अचानक बंद हो गए हैं। जिससे छात्रों और अभिभावकों में अफरातफरी मच गयी है। नोएडा के FIITJEE सेंटर में बिना किसी नोटिस के बंद कर दिये गए। FIITJEE इंस्टीट्यूट के कई सेंटरों पर एक-एक करके ताला लग रहा है।

हाल ही में नोएडा सैक्टर-63 के FIITJEE सेंटर में भी यही हाल देखने को मिला, जहां बिना किसी सूचना के सेंटर को बंद कर दिया गया। इससे छात्र और उनके पेरेंट्स की चिंता काफी बढ़ गयी है।

पेरेंट्स ने बताया की 23 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे FIITJEE से एक मैसेज आया की सेंटर बंद हो रहा है। जैसे ही सबने ये देखा सब जल्द से जल्द सेंटर पहुंचे, लेकिन वहाँ पहुँचने पर देखा की सेंटर पर पहले से ही ताला लटक रहा था। ना ही तो वहाँ गार्ड मौजूद था ना ही कोई फ़ैकल्टि मेमेबर।

FIITJEE इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए इस देश में एक प्रमुख संस्थान माना जाता है। यहाँ की फीस अन्य कोचिंग संस्थानों से काफी ज़्यादा है। यहाँ पर कुछ पैरेंट्स ने अपने बच्चों की 5 लाख तो कुछ ने 7 लाख तक की फीस भरी है। अब सारे पेरेंट्स अपने रसीद और दस्तावेज़ लेकर सेंटर के बाहर खड़े हैं, इस उम्मीद में की काही से उन्हें कोई समाधान मिलेगा।

क्या है इसके पीछे की वजह? 

सूत्रों से पता चला है की कोचिंग सेंटर के बंद होने के पीछे की वजह है टेयचेर्स का पलायन। पिछले 5 महीनों से स्टाफ को सैलरी नहीं दी गयी है, ना ही सैलरी को लेकर कोई अपडेट है। सेंटेर्स के ज़्यादातर नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। 25 जनवरी तक की क्लासेस का शैड्यूल है, लेकिन सेंटर पर ताले हैं।

RDC गाज़ियाबाद सेंटर की स्थिति थोड़ी अलग

गाजियाबाद के RDC स्थित FIIT JEE सेंटर पर अभी भी क्लासेस चल रही हैं, लेकिन छात्रों का कहना है कि पहले जैसी पढ़ाई नहीं हो रही. बच्चों ने बताया कि उनका सिलेबस अभी तक पूरा नहीं हुआ है. एक छात्रा ने कहा, “कैमिस्ट्री के तीन टीचर अब तक बदल चुके हैं. इस वजह से तालमेल नहीं बैठ पा रहा है.”

पेरेंट्स की परेशानी

पेरेंट्स अब दोहरी मुश्किल में फंस गए हैं. कुछ अपनी दी हुई फीस वापस लेने की कोशिश में जुटे हैं, तो कुछ बच्चों का कहीं और एडमिशन कराने की तैयारी कर रहे हैं. एक पेरेंट ने कहा, “हमने अपने बच्चे का भविष्य बेहतर बनाने के लिए FIIT JEE को चुना था. अब न पैसे मिल रहे हैं, न बच्चे को पढ़ाई का माहौल.”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version